Friday , 4 September 2026
Home शिखर पर उत्तराखंडी ले. जनरल जेएस नेगी आईएमए देहरादून के नए कमांडेंट
शिखर पर उत्तराखंडी

ले. जनरल जेएस नेगी आईएमए देहरादून के नए कमांडेंट

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

चमोली में जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी का नया कमांडेंट बनाया गया है। आज उन्होंने जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा का स्थान लिया। आपको बता दें कि अभी तक वह स्ट्रैटजिक फोर्सेस कमांड के कमांडर थे। इस कमांड को स्ट्रैटजिक न्यूक्लियर कमांड के रूप में भी जाना जाता है। हाल ही में हिल मेल द्वारा कराए गए शिखर पर उत्तराखंडी सर्वेक्षण में पहाड़ की शीर्ष 50 हस्तियों में भी वह शामिल थे।

ऑपरेशन पराक्रम के दौरान उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में अपनी बटालियन को कमांड किया था। ब्रिगेडियर के तौर पर उन्होंने असम या अरुणाचल प्रगेश में असम राइफल्स सेक्टर में आतंकवाद रोधी अभियानों की अगुआई की। इसके बाद उन्होंने करगिल के लद्दाख में बतौर मेजर जनरल अपनी डिवीदन को कमांड किया।

(रैबार-2 कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी को सम्मानित करते उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)

लेफ्टिनेंट जनरल बनाए जाने के बाद उन्होंने अंबाला स्थित स्ट्राइक कोर को कमांड किया। इसके बाद उन्हें स्ट्रैटिजिक फोर्सेस कमांड में डेप्युटी कमांडर इन चीफ नियुक्त किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी का जन्म उत्तराखंड के चमोली जिले के कमाड गांव में दयाल सिंह नेगी और सतेश्वरी नेगी के घर सितंबर 1960 को हुआ। शुरुआती शिक्षा कमाड में ही लेने के बाद उन्होंने मेरठ के सेंट जॉन हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी आगे की शिक्षा ली।

पढ़ें: रैबार में बोले जेएस नेगी, मातृभाषा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी

वह जून 1977 को खड़गवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी पहुंचे। जून 1981 को उन्होंने 16 डोगरा रेजिमेंट में कमीशन लिया। 39 साल के शानदार सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली। लेफ्टिनेंट जनगर नेगी महू स्थित इंफेंट्री स्कूल में इंस्ट्रक्टर भी रहे हैं। वह भूटान में भारतीय सेना की टीम का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति दल में सेवाएं दी हैं।

पढ़ें, हिल मेल सर्वे: चर्चा में रहीं पहाड़ की ये 50 हस्तियां

सेना के शानदार करियर के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल नेगी को अतिविशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, दो बार विशिष्ट सेवा मेडल, यूए फोर्स कमांडर्स कमेंडेशन (कांगो) से सम्मानित किया जा चुका है। लेफ्टिनेंट जनरल नेगी के परिवार में पत्नी कुसुम नेगी के अलावा दो बेटे जयंत और अनंत हैं।

जयंत मर्चेंट नेवी में हैं जबकि अनंत दिल्ली की एक लॉ फर्म में हैं। जनरल नेगी का अपनी जड़ों से लगातार जुड़ाव बना हुआ है। वह नियमित तौर पर अपने गांव जाते रहते हैं।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles