Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: सिटीजन फीडबैक में उत्तराखंड अव्वल
उत्तराखंड न्यूज़

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: सिटीजन फीडबैक में उत्तराखंड अव्वल

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

मोदी सरकार की ओर से 2016 से संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण, दुनिया का सबसे बड़ा शहरी सफाई और स्वच्छता सर्वेक्षण है। यह शहरों और महानगरों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने में सहायक रहा है जिससे नागरिक सेवा वितरण में सुधार, स्वच्छ शहरों का निर्माण और सफाई के प्रति नागरिकों के व्यवहार व सोच में परिवर्तन लाया जा सके। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में उत्तराखंड 425044 सिटीजन फीडबैक के साथ अव्वल है।

उधर, रुड़की नगर निगम पहले और देहरादून नगर निगम 10108 सिटिजन फीडबैक के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। आपको बता दें कि शुक्रवार को सिटीजन फीडबैक की समयसीमा समाप्त हो गई है। बीते 31 दिसंबर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के पहले दो क्वॉर्टर के नतीजे जारी किए गए थे। पहले क्वॉर्टर में दून को 75वां स्थान मिला जबकि दूसरे क्वॉर्टर में रैंकिंग 284 है। इस स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल 4700 शहरों में दून का स्थान 499 है।

स्वच्छ सर्वेक्षण का प्राथमिक लक्ष्य बड़े पैमाने पर जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना और समाज के सभी वर्गों के बीच जागरूकता पैदा करना है ताकि एकजुट होकर शहरों व महानगरों को रहने के लिए बेहतर बनाया जा सके।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत संचालित, वार्षिक सर्वेक्षण में लोगों, संसाधनों और अधिकारियों को यह साबित करने का मौका मिलता है कि उनका शहर, भारत के सभी शहरों में सबसे साफ और टिकाऊ है। साथ ही इससे नागरिकों और यूएलबी दोनों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...