Monday , 7 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने तैयार की अपनी टीम, देखें किसे मिली जगह
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने तैयार की अपनी टीम, देखें किसे मिली जगह

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी है। समिति में कुल 34 सदस्यों को जगह मिली है। इनमें 28 प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ 6 मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं।

 

आपको बता दें कि संगठन की कमान अपने हाथों में लेने के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें फीडबैक मिला है कि पार्टी के कुछ पुराने और अनुभवी नेता किन्हीं कारणों से उदासीन हैं। वे विचारों से तो भाजपा के साथ हैं लेकिन पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उनका मानना है कि ये नेता संगठन और चुनावी रणनीति के मद्देनजर अगले विधानसभा चुनाव के लिए काफी अहम हो सकते हैं।

अब भगत ने कहा है कि वह पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना चाहते हैं। 6 अप्रैल से वह हर एक उदासीन नेता से मिलकर उनसे संगठन की गतिविधियों से जुड़ने की अपील करेंगे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles