उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार का यही रवैया रहा तो देश में अराजकता फैलने लगेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का काम कर रही है। जनहितों से भाजपा का कोई लेना देना नही है।
देहरादून। बुधवार को उत्तराखण्ड कांग्रेस ने प्रदेश की राजधानी देहरादून में आयोजित संविधान बचाओ रैली के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। आयोजित रैली में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों का सैलाब उमड़ा।
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार सुबह प्रदेश की राजधानी देहरादून में कांवेट स्कूल के समीप एकत्रित हुए और रैली के लिए रेंजर्स मैदान की ओर निकल पडे। आयोजित प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और सचिन पायलट समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। आयोजित रैली में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली पूरी तरह से लोकतंत्र विरोधी है। जिससे देश के संविधान की गरिमा को ठेस पहंुच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से खिलवाड़ नही होने देगी। भाजपा सरकार की हर जनविरोधी नीति का खुलकर विरोध किया जायेगा। इससे पूर्व मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं ने रैली स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था।रैली को प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी सरदार परगट सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत,कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जयसवाल,महानगर अध्यक्ष जस्वीन्दर सिंह गोगी,महानगर सचिव वन्दना राही,दीपक, विजय कनौजिया समेत सैकडों पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।








Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *