सुबह अपने पति के साथ स्कूटी से मंदिर जा रही रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने के आभूषण लूट लिए। जिसके बाद महिला और उसके पति ने शोर भी मचाया। साथ ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। चेन लूट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रुड़की में मेन बाजार के पंचायती धर्मशाला के पास रहने वाली एक महिला पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर सुबह करीब सात बजे के आसपास मंदिर जा रही थी।
इस बीच महिला पति की स्कूटी से उतरकर मंदिर की ओर बढ़ी तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाश वहां रुके। एक बदमाश बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा महिला के पीछे-पीछे चल दिया और मौका मिलने पर महिला के गले से चेन झपट ली।वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग खड़े हुए।
महिला ने शोर मचाया तो मंदिर से निकलकर एक युवक मौके पर पहुंचा और अपनी बाइक स्टार्ट कर बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।








Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *