Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

उक्त घटना के संबंध में उनकी पुत्री द्वारा घर वापस आने पर उन्हें जानकारी गई गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश निर्गत किये गये, जिस पर थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी हेतु सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तथा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अतुल सिंह पुत्र छब्बालाल को बाल कुंआरी चौक, लालतप्पड, डोईवाला से गिरफ्तार किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...