Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ महिला संगठनों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर दुष्कर्म के आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

महिला संगठनों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर दुष्कर्म के आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की

NK

नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ 72 वर्षीय बुजुर्ग उस्मान द्वारा दुष्कर्म की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए नैनीताल के साथ-साथ हल्द्वानी में भी पिछले दो दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। महिला संगठनों ने दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट में जमकर प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने सरकार और शासन से पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और आरोपी उस्मान को मृत्युदंड देने की मांग की। महिला संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि 72 वर्षीय बुजुर्ग ने 12 वर्षीय बच्ची के साथ जिस तरह का जघन्य अपराध किया, उससे आम लोगों में रोष है।

महिला संगठनों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की है। साथ ही महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि इस घटना के बाद से पिछले तीन दिनों से नैनीताल जिले में सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगड़ा है। जिला प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने से रोके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...