ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय में हुई हाई लेवल मीटिंग

ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय में हुई हाई लेवल मीटिंग

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आतंकवादियों ने हमारे निर्दाेष नागरिकों की हत्या की और हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर को छीनने का दुस्साहस किया। ऐसे आतंकियों को हमारे सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से करारा जवाब दिया और उन्हें मृत्यु के घाट उतारकर स्पष्ट संदेश दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक की है। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सीएम और लद्दाख के एलजी और जम्मू-कश्मीर के एलजी ने हिस्सा लिया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून में भी हाई अलर्ट है। दून पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध पर नजर रख रही है। वहीं जो संदिग्ध नजर आ रहे है, उनसे थाने में पूछताछ भी का जा रही है। इसके साथ ही दोपहर बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक की। इस बैठक में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद है।

गौरतलब हो कि बीती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद से ही भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा था। आम जनता से लेकर राजनीतिक दल मोदी सरकार से पाकिस्तान के सबक सिखाने की मांग कर रहे थे। इसी बीच 6 और सात मई की रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में करीब 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागी। इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सेना इस हमले को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है।

बता दें कि उत्तराखंड की कई जिले चीन और नेपाल की सीमा से लगते है। इसलिए यहां पर विशेष अलर्ट रखा गया है। गढ़वाल मंडल की बात करें तो गढ़वाल के चमोली और उत्तरकाशी जिले की सीमा सीधे चीन से जुड़ती है। वहीं कुमाऊं मंडल की बात करें तो पिथौरागढ़ जिले की सीमा जहां चीन और नेपाल दोनों जिले से जुड़ती है तो वहीं चंपावत और उधम सिंह नगर जिले की सीमा नेपाल से लगती है।

पूर्व सीएम ने सेना को दी बधाई

पूर्व सीएम हरीश रावत ने बुघवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने फिर से यह साबित कर दिया है कि भारत की तरफ जो भी आंखे दिखायेगा भारत उसकी आखे फोड़ दी जायेगी।

उन्होने कहा कि भारतीय सेना ने हमारे सिर गर्व से ऊपर किया है। उन्होने भारतीय सेना द्वारा की गयी कार्यवाही आप्रेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुष्मन हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर लूटोगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा। उन्होने कहा कि हमारी सेना ने यह दिखा दिया कि आतंक और आतंकवादी कहीं भी हों हम वहां भी उनको नहीं छोड़ेंगे। उन्होनक कहा कि आतंकवाद पर यह प्रहार, उसके लिए मैं भारतीय सेना को बहुतकृबहुत बधाई देता हूं। हम सब एक हैं, सारा भारत एक है।

उन्होने कहा कि हमें उम्मीद है पाकिस्तान ने कुछ और हठधर्मी दिखाई तो फिर हमारा लक्ष्य अब केवल वह मस्जिद सुभान अल्लाह नहीं होगी जहां से आतंकवादी तैयार करके भारत के अंदर चाहे संसद भवन हो, चाहे मुंबई हो या कहीं भेजे जाते थे, आज जैश के हेड क्वार्टर पर हमला करके भारतीय सेना ने जैशकृएकृमोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को चुनौती दी है कि या तो दुम दबा करके कहीं किसी बिल में घुस जाओ नहीं तो तुम्हारा अब कोई ठिकाना नहीं है। अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है।

POK को भारत में मिलाने का समयः रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा कि  हमारी सेनाएं अब इस प्रकार निर्णायक प्रहार करें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना लिया जाए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत दूरदर्शिता के साथ ऐसी नीति अपनाएं, जिससे पाकिस्तान भविष्य में ऐसी किसी भी हिमाकत से पहले सौ बार सोचने को विवश हो।”

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this