उत्तराखंड की एक मात्र राजयसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी कल्पना सैनी निर्विरोध सांसद चुनी गई आज विधानसभा में कल्पना चौहान को सांसद निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौपा गया इस अवसर पर राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर कल्पना सैनी ने अपनी प्राथमिकता बताई और साफ कहा उनके अनुसार उनकी कोशिश रहेगी की उत्तराखंड के मुद्दे पुरजोर तरीके से संसद में उठाए वहीँ संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने उन्हें जीत की बधाई दी।

राज्यसभा सदस्य का निर्विरोध चुनाव जीतने के बाद डॉ कल्पना सैनी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कल्पना सैनी को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।


Leave a comment