रुद्रप्रयाग में अलकनंदा में गिरी बस, 3 की मौत, 9 लापता, 20 लोग थे सवार

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा में गिरी बस, 3 की मौत, 9 लापता, 20 लोग थे सवार

उत्तराखंड में भयानक हादसा हुआ है। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर में एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई है। इस हादसे से हड़कंप मच गया है। बस उफनती अलकनंदा नदी में समा गई है। इस बस में 19 तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं। चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे। 3 यात्रियों की मौत की खबर है।

 

बदरीनाथ धाम जा रही थी तीर्थयात्रियों से भरी बस
एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में भयानक हादसा हुआ है। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर में एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई है। इस हादसे से हड़कंप मच गया है। बस उफनती अलकनंदा नदी में समा गई है। इस बस में 19 तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं। चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे। 3 यात्रियों की मौत की खबर है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस हादसे के दौरान 10 लोग छिटककर पहाड़ी पर अटक गए। 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। बाकी 9 लोगों की खोजबीन जारी है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। हादसा तब हुआ जब बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर के पास एक बस अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। यह गाड़ी तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। हादसे के दौरान इसमें सवार 10 यात्री पहाड़ी पर ही छिटक गए और घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों के बस के साथ नदी में जा गिरे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही घोलतीर पुलिस चौकी से पुलिस बल और रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नदी का तेज बहाव राहत और बचाव कार्य में चुनौती बना हुआ है। बचाव टीम लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया है। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने जो बयान जारी किया है, उसके अनुसार आज सुबह लगभग 8ः00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (बस संख्या यूके 08 पीए 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में चला गया है। वाहन गुरूवार सुबह रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ जा रहा था।
इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन टीम, एसडीआरएफ सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने और नदी में समाने से पहले इस वाहन में सवार कुछ व्यक्ति छिटक कर बाहर गिर गए थे। उन लोगों को रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया। इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।
बता दें कि वाहन संख्या यूके 08 पीए 7444 में वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे। ये 31 सीटर बस थी। इस वाहन में उदयपुर राजस्थान व गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था।

मृतकों का विवरण

विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 42 वर्ष।
ड्रिमी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 17 वर्ष।

घायलों का विवरण

दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं। 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं। 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

लापता (मिसिंग) चल रहे व्यक्तियों का विवरण

रवि भवसार, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष।
मौली सोनी, निवासी एफ 601 सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पूना कुभंरिया रोड गुजरात, उम्र 19 वर्ष।
ललित कुमार सोनी, निवासी प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 48 वर्ष।
गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं। 12 राजगढ़ राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष।
संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, उम्र 55 वर्ष।
मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात, उम्र 24 वर्ष।
चेतना सोनी, निवासी उदयपुर राजस्थान, उम्र 52 वर्ष।
चेष्ठा, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 12 वर्ष।
कट्टा रंजना अशोक, निवासी थाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 54 वर्ष।
सुशीला सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान, उम्र 77 वर्ष।
लापता लोगों में से एक व्यक्ति का शव मिला है। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल सर्च एवं रेस्क्यू कार्य निरन्तर जारी है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this