[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड एक बार फिर विश्व स्तरीय एडवेंचर पर्यटन के मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। लगभग 35 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद राज्य में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए संस्था के चयन को एकल स्रोत के माध्यम से मंजूरी दे दी गई है। रैली के आयोजन की जिम्मेदारी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्षेत्र की अनुभवी संस्था टीम फायर फॉक्स को सौंपी गई है।
READ MOREउत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में समान वेतन के लिए पात्रता की कट-ऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अक्तूबर 2024 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस निर्णय से राज्य के करीब 22 हजार से अधिक उपनल कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
READ MOREउत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्नातकोत्तर (पीजी) चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में कॉलेज ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एमडी, एमएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की कुल सीटों की संख्या 64 तक पहुंचा दी है। संस्थान ने आने वाले वर्षों में इन सीटों को बढ़ाकर 100 तक करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। यह कदम न केवल चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
READ MOREउत्तराखंड की राजधानी देहरादून की पहचान रही रिस्पना (ऋषिअर्पणा) नदी आज अपने अस्तित्व के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। कभी स्वच्छ जलधारा के रूप में बहने वाली यह नदी अब प्रदूषण, अतिक्रमण और कचरे के बोझ तले कराहती नजर आ रही है। नदी के किनारों और जलधारा में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, घरेलू कचरा, निर्माण सामग्री और अन्य अपशिष्ट पदार्थों का अंधाधुंध निस्तारण किया जा रहा है, जिससे इसका प्राकृतिक स्वरूप लगातार नष्ट होता जा रहा है।
READ MOREउत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में हनीमून मनाने पहुंचे एक नवविवाहित दंपति से जुड़ा मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली निवासी 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री की मसूरी के धनौल्टी रोड स्थित एक होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
READ MOREराजधानी देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। मानसून से पहले नदी की सफाई और पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजीव नगर क्षेत्र में चल रहे सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर सौरभ थपलियाल और मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड ने मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों के निर्यात के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से पहली बार 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की खेप इराक के लिए रवाना की गई है। इस निर्यात के साथ ही राज्य के प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल राज्य के कृषि निर्यात को नई गति मिलेगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित उद्योगों को मजबूत करने के नए अवसर भी पैदा होंगे।
READ MORE
बलूनी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में सोमवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। देशभर में तीरंदाजी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने पारंपरिक अंदाज में तीर चलाकर किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।
READ MORE