[fvplayer id=”10″]
पर्वतीय क्षेत्रों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। उत्तरकाशी जिले के नौगांव और टिहरी जिले के थत्यूड़ में सोमवार को स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग उठाई।
READ MOREउत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (पीसीएस) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह दिन खुशियों और उपलब्धियों से भरा रहा। मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सकीय परीक्षण की विभिन्न प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद राज्य के 13 विभागों में कुल 182 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
READ MOREउत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा के परिणामों ने प्रदेश की दो प्रतिभाशाली बेटियों के सपनों को नई उड़ान दी है। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के सड़ौली गांव की काजल सैनी ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर एसडीएम पद हासिल किया है, जबकि चमोली मूल की बिनीता रावत उप शिक्षा अधिकारी संवर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त कर चर्चा में हैं। दोनों की सफलता संघर्ष, मेहनत और परिवार के सहयोग की प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।
READ MORE27 राज्यों से 1,200 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता; 75K और 42K दौड़ सफलतापूर्वक सम्पन्न; मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल उद्घाटन
READ MOREश्रद्धालुओं से नदी किनारे न जाने की अपील, सुरक्षा नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई। चारधाम यात्रा के बीच गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। नदी के तेज बहाव और बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
READ MOREभारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अकादमी, मसूरी में रविवार को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) के साथ 133 युवा अधिकारी औपचारिक रूप से देश की सेवा के लिए आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए। इनमें 132 सहायक सेनानी (असिस्टेंट कमांडेंट) और एक महिला उप-सेनानी शामिल हैं। कठिन और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन युवा अधिकारियों ने राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व संभालने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE