[fvplayer id=”10″]
कहा जाता है कि यदि इंसान के इरादे मजबूत हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो कोई भी मुश्किल राह सफलता का रास्ता बन जाती है। ऋषिकेश की रहने वाली मीनाक्षी भाटिया ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है। साधारण परिवार से आने वाली मीनाक्षी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए एसडीएम पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।
READ MOREविश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। अब तीर्थयात्रियों को कड़ाके की ठंड में गर्म पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। केदारनाथ धाम में बायोमास पैलेट्स से संचालित विशेष गीजरों के माध्यम से 24 घंटे गर्म पानी उपलब्ध कराने की अभिनव योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। यह देश का पहला ऐसा प्रयोग माना जा रहा है, जिसमें समुद्र तल से लगभग 11,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र में चौबीसों घंटे गर्म पानी की व्यवस्था की जाएगी।
READ MOREउत्तराखंड की प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और लगन के दम पर नई पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल के खण्ड तल्ला (पैठाणी) गांव के होनहार युवा धावक कुलदीप नेगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पहाड़ की प्रतिभाओं में किसी भी चुनौती का सामना करने की अद्भुत क्षमता होती है। चमोली जनपद के सीमांत और दुर्गम मलारी क्षेत्र में आयोजित प्रतिष्ठित नीति हाफ मैराथन में कुलदीप नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे पौड़ी जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
READ MOREलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधीके 4 जून को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पौड़ी के ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान में आयोजित होने वाली पूर्व सैनिक महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बैठकों का दौर जारी है और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
READ MOREउत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को जून माह में एक बार फिर महंगे बिजली बिल का सामना करना पड़ेगा। मई महीने में बढ़े हुए बिलों के बाद अब जून के लिए भी उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने ईंधन और बिजली खरीद लागत समायोजन (एफपीपीसीए) की नई दरें जारी कर दी हैं। नई दरें 1 जून से 30 जून तक लागू रहेंगी और इसी आधार पर उपभोक्ताओं के बिजली बिल तैयार किए जाएंगे।
READ MOREविश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता हुई नैनीताल जिले के रामनगर निवासी युवती की तलाश चौथे दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके साथ ट्रैकिंग पर आए दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवती की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए सेना और आईटीबीपी के जवानों को भी खोजबीन में शामिल किया गया है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE