[fvplayer id=”10″]
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर दर्ज जनशिकायतों के निस्तारण में लगातार मिल रही लापरवाही पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की अनुपस्थिति और लंबित शिकायतों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि बिजली विभाग के एक अधीक्षण अभियंता का वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए हैं।
READ MOREउत्तराखंड सरकार राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसका ताजा उदाहरण सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में देखने को मिला है, जहां जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से सरकारी स्तर पर अल्ट्रासाउंड सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। इसके चलते 10 जून तक मरीजों को सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
READ MOREदेशभर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मानसून इस बार सामान्य तिथि से करीब तीन दिन की देरी से केरल पहुंचा है, लेकिन इसके सक्रिय होते ही देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। इसका असर आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है।
READ MOREपर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्रकृति संरक्षण की मिसाल कायम करने वाले चौखुटिया के पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट को इस वर्ष प्रतिष्ठित गौरा देवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 6 जून को चमोली जिले की जोशीमठ स्थित उरगम घाटी के हिमल क्षेत्र में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने इसे जनभागीदारी आधारित प्रयासों की बड़ी उपलब्धि बताया है।
READ MOREलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण प्रभावित हो गया। गुरुवार को उन्हें पौड़ी और अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन प्रतिकूल मौसम के चलते उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद उन्होंने दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह था, लेकिन उनके नहीं पहुंच पाने से समर्थकों में मायूसी भी देखने को मिली।
READ MOREउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले योगी आदित्यनाथ केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक संत, समाजसेवी और अनुशासित जीवनशैली के प्रतीक के रूप में भी जाने जाते हैं। आध्यात्मिक मूल्यों और प्रशासनिक दक्षता का उनका अनूठा संगम उन्हें देश के सबसे चर्चित और प्रभावशाली नेताओं में शामिल करता है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE