Home उत्तराखंड न्यूज़ डॉ धन सिंह रावत ने घीड़ी में स्वर्गीय मेजर गुणानंद डोभाल स्मृति पार्क की रखी आधारशिला
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वालसरोकार

डॉ धन सिंह रावत ने घीड़ी में स्वर्गीय मेजर गुणानंद डोभाल स्मृति पार्क की रखी आधारशिला

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पैतृक गांव घीड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब भारतीय सेना की 127 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) इको गढ़वाल राइफल्स द्वारा मेजर गुणानंद डोभाल स्मृति पार्क की आधारशिला रखी गई। यह पार्क देशसेवा, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक मेजर गुणानंद डोभाल को समर्पित होगा।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और 127 इन्फेंट्री बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रतुल थपलियाल ने संयुक्त रूप से इस पार्क का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन, ग्रामीणों और अजीत डोभाल के परिजन उपस्थित रहे।

देशभक्ति की जीवंत मिसाल

डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मेजर गुणानंद डोभाल स्मृति पार्क केवल एक भौतिक संरचना नहीं, बल्कि एक प्रेरणा स्थल है। जहां हर आने वाला व्यक्ति न केवल प्रकृति से जुड़ाव महसूस करेगा, बल्कि राष्ट्रसेवा के महत्व को भी समझेगा। यह पार्क आने वाली पीढ़ियों को यह याद दिलाता रहेगा कि एक सच्चे सिपाही का जीवन केवल रणभूमि में ही नहीं, समाज के हृदय में भी अमर होता है।

वृक्षारोपण और पर्यावरणीय योगदान

इस अवसर पर गढ़वाल टेरिटोरियल आर्मी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्नल प्रतुल थपलियाल ने कहा कि ऐसे कार्य केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि हमारी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।

स्मृति पार्क – गौरव की श्रृंखला

उत्तराखंड में 127 इन्फेंट्री बटालियन इससे पहले भी दो महत्वपूर्ण स्मृति पार्कों का निर्माण कर चुकी है। एक सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्मृति पार्क, तल्ला बनास में बनाया गया है। जिसका उद्घाटन तत्कालीन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और जनरल रावत की पुत्री तारिणी रावत द्वारा किया गया। इस पार्क का निर्माण जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया और इन्फेंट्री बटालियन द्वारा किया गया।

दूसरा पार्क यमकेश्वर ब्लाक में श्री आनंद सिंह बिष्ट स्मृति तिरंगा पार्क के नाम से बनाया गया है। इस पार्क का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। यह पार्क गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय, यमकेश्वर में योगी जी के पिताजी के नाम पर बनाया गया है। इसका निर्माण जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया और इन्फेंट्री बटालियन द्वारा किया गया।

सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में अग्रणी भूमिका

गढ़वाल टेरिटोरियल आर्मी बटालियन न केवल सैन्य सेवा में बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। ऐसे स्मृति पार्कों का निर्माण न केवल वीर शहीदों को सम्मानित करता है, बल्कि जनमानस को उनके योगदान से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनता है।

मेजर गुणानंद डोभाल पार्क भावी पीढ़ियों के लिए राष्ट्रसेवा और बलिदान की प्रेरणा बनकर खड़ा रहेगा। यह स्थान न केवल एक स्मारक होगा, बल्कि युवाओं को अपने कर्तव्यों की याद दिलाने वाला एक सजीव संदेश भी देगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...