[fvplayer id=”10″]
भारतीय सेना को जल्द ही नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। वर्तमान उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का अगला सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया गया है। वह 30 जून को सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे। मौजूदा सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी इसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का सेना प्रमुख बनना कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि वर्ष 1997 के बाद पहली बार आर्मर्ड कोर (बख्तरबंद रेजिमेंट) से संबंधित कोई अधिकारी सेना की सर्वोच्च कमान संभालेगा।
READ MOREभारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून के इतिहास में शनिवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। पहली बार आईएमए से प्रशिक्षण प्राप्त कर नौ महिला कैडेट भारतीय सेना में स्थायी कमीशन प्राप्त अधिकारी बनीं। राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) की सलामी लेकर नवनियुक्त अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कुल 481 भारतीय कैडेटों के साथ 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट भी सैन्य अधिकारी बने।
READ MOREभारतीय वायुसेना के जांबाज अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के शहीद होने की खबर ने पूरे उत्तराखंड को गमगीन कर दिया है। असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार सुबह हुए एएन-32 विमान हादसे में प्रशांत सिंह सहित पांच वायुसेना कर्मियों ने देश सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 32 वर्षीय प्रशांत सिंह की शहादत की खबर मिलते ही देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदार और स्थानीय लोग इस दुखद समाचार से स्तब्ध हैं।
READ MOREदेहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) ने शनिवार को एक बार फिर देशभक्ति, अनुशासन और सैन्य गौरव का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में 481 भारतीय और 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर सैन्य अधिकारी बने। इस अवसर पर आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड भवन परिसर में देशभक्ति का जोश और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
READ MOREभारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के 94 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में 13 जून 2026 का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। यह केवल एक पासिंग आउट परेड नहीं, बल्कि भारतीय सैन्य इतिहास के उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा, जब पहली बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के संयुक्त चार वर्षीय कठोर प्रशिक्षण को पूरा करने वाली आठ महिला कैडेट भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में “अंतिम पग” लेंगी।
READ MOREउत्तराखंड के टिहरी जनपद ने एक और वीर सपूत को खो दिया है। घनसाली क्षेत्र के मेंदू सिंधवाल गांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर रोहित रावत जम्मू में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात रोहित को उनकी सर्विस राइफल से गोली लगने की घटना में जान गंवानी पड़ी। इस दुखद समाचार के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

असम राइफल्स और यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वार्षिक मेजर बॉब खाथिंग मेमोरियल लेक्चर 2026 का आयोजन USI परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय एकीकरण से जुड़े समकालीन मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने के साथ मेजर बॉब खाथिंग की उल्लेखनीय विरासत को याद करना रहा।
READ MORE
कोटद्वार एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम सतपाली निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट संजय कुमार रावत को उनकी दीर्घकालीन, उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया। नई दिल्ली के शौर्य, वसंतकुंज में आयोजित समारोह में सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने राष्ट्रपति की ओर से संजय कुमार रावत को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
READ MORE