[fvplayer id=”10″]
भारत के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। देश में असेंबल किए गए पहले C-295 सैन्य परिवहन विमान ने अपनी पहली सफल परीक्षण उड़ान पूरी कर ली है। यह उपलब्धि न केवल भारतीय विमानन उद्योग की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी नई मजबूती प्रदान करती है।
READ MOREजम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दुर्गम जंगलों में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान भारतीय सेना के युवा अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने मातृभूमि की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका निधन उस समय हुआ जब वे सुरक्षा बलों के साथ एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन में तैनात थे और कठिन पर्वतीय क्षेत्र में ऑपरेशनल ड्यूटी निभा रहे थे।
READ MOREउत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के मूल निवासी मेजर जनरल नवीन कुमार थपलियाल ने 1 जून 2026 को भारतीय सशस्त्र बलों के प्रतिष्ठित त्रि-सेवा प्रशिक्षण संस्थान मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुणे के कमांडेंट का कार्यभार संभाल लिया।
READ MOREभारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अकादमी, मसूरी में रविवार को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) के साथ 133 युवा अधिकारी औपचारिक रूप से देश की सेवा के लिए आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए। इनमें 132 सहायक सेनानी (असिस्टेंट कमांडेंट) और एक महिला उप-सेनानी शामिल हैं। कठिन और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन युवा अधिकारियों ने राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व संभालने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया।
READ MOREभारत-तिब्बत सीमा से सटे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में रविवार को रोमांच, साहस और फिटनेस का अनूठा संगम देखने को मिला। पर्यटन विभाग, आईटीबीपी और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026” का रंगारंग शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, सीमांत गांवों की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
READ MOREजनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने देश के नए चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने नेशनल वार मेमोरियल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें साउथ ब्लाक में ‘गार्ड आफ आनर’ दिया गया।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

असम राइफल्स और यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वार्षिक मेजर बॉब खाथिंग मेमोरियल लेक्चर 2026 का आयोजन USI परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय एकीकरण से जुड़े समकालीन मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने के साथ मेजर बॉब खाथिंग की उल्लेखनीय विरासत को याद करना रहा।
READ MORE
कोटद्वार एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम सतपाली निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट संजय कुमार रावत को उनकी दीर्घकालीन, उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया। नई दिल्ली के शौर्य, वसंतकुंज में आयोजित समारोह में सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने राष्ट्रपति की ओर से संजय कुमार रावत को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
READ MORE