[fvplayer id=”10″]
भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को एक वर्ष पूरा होने पर भारतीय सेना ने इस ऐतिहासिक सैन्य अभियान से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मात्र 88 घंटों के भीतर भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस, 13 लड़ाकू विमानों और कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था। इस अभियान में लगभग सौ आतंकियों को भी मार गिराया गया। सेना ने इसे पिछले पांच दशकों में भारत का सबसे सशक्त और निर्णायक सैन्य अभियान बताया है।
READ MOREउत्तराखंड की पावन धरती ने अनेक वीर सपूतों को जन्म दिया है, जिनमें राइफलमैन जसवंत सिंह रावत का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। 19 अगस्त 1941 को पौड़ी गढ़वाल जिले के बड़यूं गांव में जन्मे जसवंत सिंह बचपन से ही देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थे। मात्र 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने सेना में भर्ती होने की कोशिश की, लेकिन कम उम्र के कारण उन्हें वापस भेज दिया गया। हालांकि उनका जुनून कम नहीं हुआ और अंततः 19 अगस्त 1960 को वे भारतीय सेना में शामिल हो गए। 14 सितंबर 1961 को उनकी ट्रेनिंग पूरी हुई और जल्द ही उन्हें देश सेवा का मौका मिल गया।
READ MOREउत्तराखंड की शांत वादियों और घने जंगलों के बीच एक ऐसी कहानी आकार ले रही है, जो केवल पर्यावरण संरक्षण की नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी की मिसाल है। 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) (ईको), गढ़वाल राइफल्स ने अपने अथक प्रयासों से यह साबित किया है कि सेना केवल सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि प्रकृति और भविष्य की भी संरक्षक है।
READ MOREभारत–उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास DUSTLIK 2026 का 7वां संस्करण वर्तमान में 12 से 25 अप्रैल 2026 तक उज़्बेकिस्तान के नामंगन स्थित गुरुमसराय फील्ड ट्रेनिंग एरिया में आयोजित किया जा रहा है। यह द्विपक्षीय अभ्यास दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने और आपसी विश्वास को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य कर रहा है।
READ MOREचीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 19 अप्रैल से यूनाइटेड किंगडम की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा यूके के चीफ ऑफ द डिफेंस स्टाफ एयर चीफ मार्शल सर रिचर्ड नाइटन के निमंत्रण पर हो रही है। यह किसी भारतीय सीडीएस की यूके की पहली आधिकारिक यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच तेज़ी से बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाती है।
READ MOREदेश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के लिए उस समय एक बेहद भावुक और यादगार क्षण बन गया, जब वे अपने पैतृक गांव गवाणा पहुंचे। करीब 40 वर्षों की लंबी सैन्य सेवा के बाद पहली बार उन्हें अपने गांव लौटने का अवसर मिला।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) रहे जनरल अनिल चौहान ने सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार देहरादून का दौरा किया। इस अवसर पर उनका आगमन हिल-मेल के कार्यालय में हुआ, जहां उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस दौरान हिल-मेल को जनरल चौहान का विस्तृत और विशेष साक्षात्कार करने का अवसर मिला, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, भारतीय सेना की बदलती भूमिका, भविष्य की चुनौतियों, सामरिक रणनीतियों और उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
READ MORE
मणिपुर के उखरुल जिले में असम राइफल्स के काफिले पर हुए घात लगाकर किए गए हमले में उत्तराखंड के वीर सपूत हवलदार चंद्र मोहन सिंह शहीद हो गए। इस हमले में एक अन्य सैनिक वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया। घटना के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है और लोग अपने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
READ MORE