[fvplayer id=”10″]
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान संगठन और सरकार दोनों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देवभूमि पहुंचे नितिन नवीन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
READ MOREउत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में आग की घटनाएं लगातार विकराल रूप लेती जा रही हैं। चकराता, त्यूणी और देहरादून समेत कई क्षेत्रों में जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है। कहीं स्कूल भवन आग की चपेट में आ गए तो कहीं मधुमक्खी पालन केंद्र पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग से वन संपदा, कृषि, पशुपालन और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
READ MOREउत्तराखंड में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शिक्षकों की दूरदराज क्षेत्रों में ड्यूटी लगाए जाने को लेकर शिक्षकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को उनके कार्यस्थल से 50 से 60 किलोमीटर दूर तक ड्यूटी पर भेजा गया है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगातार लगाए जाने से शिक्षक संगठन सरकार और प्रशासन के प्रति असंतोष जता रहे हैं।
READ MOREउत्तराखंड के सरकारी बेसिक और जूनियर स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चे विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं। वर्ष 2025-26 की स्वास्थ्य परीक्षण जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि करीब दस प्रतिशत छात्र किसी न किसी बीमारी की चपेट में हैं। इनमें दांत, त्वचा और आंखों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। यह रिपोर्ट सचिवालय में आयोजित पीएम पोषण योजना की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में प्रस्तुत की गई।
READ MOREउत्तराखंड में बंद और सील की जा चुकी फैक्ट्रियों में नकली व अवैध दवाओं के निर्माण के लगातार सामने आ रहे मामलों ने प्रशासनिक निगरानी और विभागीय समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में बीते एक वर्ष के दौरान सात ऐसे मामले पकड़े गए हैं, जहां फैक्ट्रियां आधिकारिक तौर पर बंद थीं, लेकिन भीतर चोरी-छिपे दवाओं का उत्पादन जारी था। इससे साफ है कि नियमित निगरानी और कड़े एक्शन के अभाव में अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।
READ MOREउत्तराखंड शासन ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 19 आईएएस, आठ पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में गढ़वाल मंडलायुक्त, दो जिलों के जिलाधिकारी, कई विभागों के सचिव और महत्वपूर्ण संस्थानों के प्रमुख शामिल हैं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

कोटद्वार गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज मुख्यालय धुमाकोट में करीब 22 दिनों से पिंजरे में कैद एक नर गुलदार की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और निर्णय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजने या फिर जंगल में छोड़ने को लेकर समय पर निर्णय नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों से लगातार दिशा-निर्देश मांगे जाते रहे, लेकिन स्पष्ट आदेश नहीं मिलने के कारण गुलदार लंबे समय तक पिंजरे में कैद रहा और आखिरकार 25 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया।
READ MORE
हर वर्ष 29 जुलाई को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य बाघों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना है। उत्तराखंड, जिसे देश के प्रमुख टाइगर लैंडस्केप वाले राज्यों में गिना जाता है, आज बाघ संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
READ MORE