[fvplayer id=”10″]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ के काउंटडाउन रन कार्यक्रम को फ्लैग ऑफ किया तथा मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को आयोजित होने वाले ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के शुभंकर “क्यालु-हिम तेंदुआ” का भी अनावरण किया।
READ MOREदेहरादून में दिव्यांगजनों, वृद्धजनों तथा बेसहारा महिलाओं और बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल की है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) एवं केदारपुरम स्थित राजकीय नारी निकेतन के लिए अलग-अलग निःशुल्क ईवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।
READ MORE2000 से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद, दवा के लिए दिनभर भटकते रहे मरीज और तीमारदार, देहरादून समेत पूरे प्रदेश में बुधवार को दवा कारोबारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर राजधानी दून, विकासनगर, मसूरी और श्रीनगर गढ़वाल सहित कई क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहे। अचानक बंद हुई दवा दुकानों के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी दवाइयों के लिए अस्पतालों और बाजारों में घंटों भटकते रहे।
READ MOREदेहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में आईसीयू में भर्ती 66 वर्षीय वीरवती की दम घुटने से मौत हो गई है तथा 16 लोगों के घायल होने की खबर है। तीन पुलिसकर्मी भी बचाव के दौरान झुलसे हैं।
READ MOREउत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन हो गए। वह 59 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।
READ MOREउत्तराखंड में मई के महीने ने इस बार लोगों को भीषण गर्मी का अहसास करा दिया है। मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। हरिद्वार और पंतनगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि राजधानी देहरादून में भी पारा 40 डिग्री के बेहद करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

कोटद्वार गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज मुख्यालय धुमाकोट में करीब 22 दिनों से पिंजरे में कैद एक नर गुलदार की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और निर्णय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजने या फिर जंगल में छोड़ने को लेकर समय पर निर्णय नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों से लगातार दिशा-निर्देश मांगे जाते रहे, लेकिन स्पष्ट आदेश नहीं मिलने के कारण गुलदार लंबे समय तक पिंजरे में कैद रहा और आखिरकार 25 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया।
READ MORE
हर वर्ष 29 जुलाई को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य बाघों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना है। उत्तराखंड, जिसे देश के प्रमुख टाइगर लैंडस्केप वाले राज्यों में गिना जाता है, आज बाघ संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
READ MORE