[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड में मई के महीने ने इस बार लोगों को भीषण गर्मी का अहसास करा दिया है। मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। हरिद्वार और पंतनगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि राजधानी देहरादून में भी पारा 40 डिग्री के बेहद करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
READ MOREउत्तराखंड की राजनीति का एक युग मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 91 वर्ष की आयु में उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे खंडूड़ी के निधन की खबर मिलते ही पूरे उत्तराखंड सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।
READ MOREलंबित मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का आक्रोश अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। सोमवार को संघ की जिला इकाई ने देहरादून में परेड ग्राउंड से जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने टीईटी से छूट, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पदोन्नति व्यवस्था और वेतन विसंगतियों समेत 13 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
READ MOREउत्तराखंड में गर्मी ने इस बार मई महीने में ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक चटक धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को प्रदेश का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। हरिद्वार और रुड़की में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि राजधानी देहरादून में पारा 38.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है।
READ MOREदेहरादून का रिस्पना पुल स्थित पहाड़ी टैक्सी स्टैंड आज अव्यवस्था, गंदगी और सुविधाओं के अभाव का प्रतीक बन चुका है। उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, श्रीनगर और कोटद्वार जैसे पर्वतीय जिलों के लिए रोजाना सैकड़ों यात्रियों का सहारा बनने वाला यह स्टैंड खुद बदहाली की मार झेल रहा है। हालत यह है कि यात्रियों और चालकों को टैक्सी पकड़ने के लिए कभी रिस्पना नदी के सूखे तल तक उतरना पड़ता है तो कभी अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे खड़ी गाड़ियों तक पहुंचना पड़ता है।
READ MOREमध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल का असर अब उत्तराखंड की रसोई तक पहुंचने लगा है। राज्य के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी जिलों तक सब्जियों की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। परिवहन लागत बढ़ने और बाहरी राज्यों से आने वाली सब्जियों की आवक प्रभावित होने से टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और लहसुन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब और रसोई बजट पर पड़ रहा है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षण संस्थानों की परीक्षाओं में पारदर्शिता और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए अब विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही तय की जाएगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्पष्ट किया है कि पेपर लीक अथवा परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
READ MORE
कोटद्वार गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज मुख्यालय धुमाकोट में करीब 22 दिनों से पिंजरे में कैद एक नर गुलदार की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और निर्णय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजने या फिर जंगल में छोड़ने को लेकर समय पर निर्णय नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों से लगातार दिशा-निर्देश मांगे जाते रहे, लेकिन स्पष्ट आदेश नहीं मिलने के कारण गुलदार लंबे समय तक पिंजरे में कैद रहा और आखिरकार 25 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया।
READ MORE