[fvplayer id=”10″]
पन्तनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में पन्तनगर विश्वविद्यालय एवं फार वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, महेन्द्रनगर, नेपाल के मध्य तकनीकी, शोध एवं शिक्षा के आदान-प्रदान हेतु एक एमओयू हुआ। एमओयू पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान और फार वेस्टन यूनिवर्सिटी नेपाल के कुलपति डॉ. हेम राज पन्त द्वारा हस्ताक्षर किया गया।
READ MOREपहाड़ों में रोजगार की कमी के चलते युवा नौकरी की तलाश में साल दर साल पलायन कर शहरों की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन श्रीनगर में एक ऐसे बुजुर्ग भी हैं, जो 70 साल की उम्र में भी अपनी मिट्टी में ही रोजगार कर रहे हैं। साथ ही अपने आस पास के लोगों को शुद्ध ऑर्गेनिक दालों का स्वाद चखा रहे हैं। इनके पास 12 से ज्यादा किस्मों की पहाड़ी दालें मिलती हैं, जिसे लोग खूब पसंद भी करते हैं।
READ MOREकेंद्र सरकार द्वारा पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के अंतर्गत ऋषिकेश में आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है।
READ MOREदेहरादून में 12 से 15 दिसंबर के बीच होने जा रहे 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो- 2024 में 40 से अधिक देशों के विशेषज्ञों सहित छह हजार से अधिक डेलीगेट्स शामिल होंगे। आयोजन में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी जैसी परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों को लोकप्रिय बनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा।
READ MOREजिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ज्वाल्पा देवी पंपिंग योजना के निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। योजना की ड्राइंग मौके पर उपलब्ध नहीं रखने व कार्यों को समय से पूरा नहीं करने पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए डिजाइन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
READ MOREमसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निर्माणाधीन अलायम आवासीय परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जीबी पंत विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए नई सेब नीति, कीवी मिशन और ड्रैगन फ्रूट उत्पादन जैसी योजनाएं लागू की गई हैं।
READ MORE
उत्तराखंड की पारंपरिक और महत्वपूर्ण नस्ल बदरी गाय के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार भराड़ीसैंण में एक अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इस परियोजना के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
READ MORE