[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड में मूल निवास भू कानून की मांग फिर तेज हो गई है। फर्जी स्थायी निवासी प्रमाणपत्रों और भूमि के व्यावसायिक दोहन को लेकर मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति ने देहरादून के गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहाड़ों की कृषि योग्य जमीन तेजी से बाहरियों के कब्जे में जा रही है, जो राज्य के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।
READ MORECBI ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक प्रोफेसर सुमन चौहान को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि परीक्षा का प्रश्नपत्र केंद्र से बाहर भेजा गया था और इसके लिए मोबाइल का उपयोग किया गया। यह गिरफ्तारी पेपर लीक रैकेट पर बड़ी चोट मानी जा रही है।
READ MOREपिथौरागढ़ में 2020 में लिए गए पतंजलि गाय घी के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। राज्य और राष्ट्रीय लैब दोनों में घी मानकों पर खरा नहीं उतरा। 1348 दिन चली प्रक्रिया के बाद न्याय निर्णायक अधिकारी ने पतंजलि आयुर्वेद समेत डिस्ट्रीब्यूटर और दुकानदार पर कुल 1.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने लोगों को उत्पाद सावधानी से खरीदने की सलाह दी है।
READ MOREपूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्ट्रीट फूड वेंडर्स शहर की खाद्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और आत्मनिर्भर भारत के महत्वपूर्ण सहयोगी भी। उन्होंने स्वच्छता मानकों पर आधारित “सेवा भाव” को उजागर करते हुए कहा कि यदि वेंडर्स पूर्ण स्वच्छता के साथ शुद्ध भोजन तैयार करेंगे, तो हरिद्वार से देश-दुनिया तक एक अच्छा संदेश जाएगा। प्रशिक्षण वेंडर्स को “स्वच्छता एम्बेसडर” बनाएगा, जिनका कार्य और व्यवहार पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय होगा।
READ MOREऋषिकेश में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की लगातार आवाजाही के बीच वन विभाग ने हवाई निगरानी और ड्रोन से मॉनिटरिंग का दावा तो किया, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट रही। एक मासूम बच्चे की जान हाथी के हमले में चली गई। ग्रामीण क्षेत्रों में डर और गुस्सा बढ़ रहा है क्योंकि ड्रोन से निगरानी के दावे सिर्फ कागज़ों में ही साबित हो रहे हैं।
READ MOREउत्तराखंड में वर्ष 2003 की मतदाता सूची की सीटों से नाम खोज पाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। परिसीमन के बाद 2008 में 18 विधानसभा सीटें समाप्त या नए नामों में बदल गईं। एसएसआर अभियान के तहत आयोग ने मतदाताओं को पुराने नाम से ही नाम खोजने की सलाह दी है। स्थिति यह है कि पुराने नाम तो उपलब्ध हैं, पर सीटें अब मौजूद ही नहीं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 22 अप्रैल से केदारनाथ धाम की यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार घोड़ा-खच्चरों का डिजिटल डाटा तैयार किया जा रहा है, ताकि यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
READ MORE
प्रिया सिंह चौहान ने हासिल की 45वीं रैंक, मीनल नेगी 66वीं और अनुज पंत 69वीं रैंक के साथ प्रदेश का बढ़ाया मान
READ MORE