[fvplayer id=”10″]
देहरादून का रिस्पना पुल स्थित पहाड़ी टैक्सी स्टैंड आज अव्यवस्था, गंदगी और सुविधाओं के अभाव का प्रतीक बन चुका है। उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, श्रीनगर और कोटद्वार जैसे पर्वतीय जिलों के लिए रोजाना सैकड़ों यात्रियों का सहारा बनने वाला यह स्टैंड खुद बदहाली की मार झेल रहा है। हालत यह है कि यात्रियों और चालकों को टैक्सी पकड़ने के लिए कभी रिस्पना नदी के सूखे तल तक उतरना पड़ता है तो कभी अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे खड़ी गाड़ियों तक पहुंचना पड़ता है।
READ MOREमध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल का असर अब उत्तराखंड की रसोई तक पहुंचने लगा है। राज्य के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी जिलों तक सब्जियों की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। परिवहन लागत बढ़ने और बाहरी राज्यों से आने वाली सब्जियों की आवक प्रभावित होने से टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और लहसुन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब और रसोई बजट पर पड़ रहा है।
READ MOREविश्व प्रसिद्ध चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को शुभ मुहूर्त में पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों, मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के इस भव्य और आध्यात्मिक समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग शामिल हुए। कपाट खुलते ही पूरा रुद्रनाथ धाम “हर-हर महादेव” और “जय बाबा रुद्रनाथ” के जयघोषों से गूंज उठा तथा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
READ MOREपंचकेदारों में चतुर्थ केदार माने जाने वाले भगवान रुद्रनाथ के कपाट सोमवार 18 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। इससे पहले रविवार को भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर से पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मूल धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूरा गोपेश्वर “हर-हर महादेव”, “जय रुद्रनाथ” और “जय गोपीनाथ” के जयघोषों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने डोली यात्रा में शामिल होकर भगवान के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
READ MOREकभी पलायन और बेरोजगारी की मार झेलने वाला पौड़ी जिला अब स्वरोजगार के जरिए अपनी नई पहचान गढ़ने की कोशिश कर रहा है। महिलाएं फूलों की खेती कर रही हैं, युवा मशरूम, मधुमक्खी पालन, डेयरी और मत्स्य पालन जैसे व्यवसायों से जुड़ रहे हैं, जबकि रेशम उत्पादन का यमकेश्वर मॉडल अब पूरे जिले के लिए उम्मीद की नई किरण बनता दिख रहा है। सरकारी योजनाओं और स्थानीय लोगों की मेहनत ने पहाड़ में रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं, हालांकि अब भी योजनाओं को अधिक सरल और प्रभावी बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
READ MOREउत्तराखंड में वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। चारधाम यात्रा, शनि अमावस्या और पर्यटन सीजन के चलते राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर रविवार को सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी और नैनीताल के कैंची धाम में हजारों वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद भड़की हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसके मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
READ MORE
देश के प्रमुख उद्योगपति और मुकेश अंबानी ने सोमवार को उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। अंबानी की इस धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को कुल 10 करोड़ रुपये का दान भी दिया।
READ MORE