[fvplayer id=”10″]
शहर के सबसे व्यस्त और पुराने कारोबारी क्षेत्रों में शामिल पलटन बाजार बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का केंद्र बन गया, जब सरनीमल बाजार स्थित एक कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इमारत की तीसरी मंजिल से उठती लपटों तथा धुएं के गुबार ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। हालांकि समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुबह का समय होने और बाजार में अपेक्षाकृत कम भीड़ रहने के कारण जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग ने भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया।
READ MORE12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़े के अंतर्गत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, चमोली द्वारा बुधवार को मुख्यालय गोपेश्वर में “रन फॉर योग” दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग, स्वास्थ्य और नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था।
READ MOREचमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना के बाद ऐसा विवाद खड़ा हो गया जिसने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। हेमकुंड साहिब से लौट रहे कुछ सिख युवकों और स्थानीय लोगों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सिख युवकों ने तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ हाईवे पर करीब चार घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है।
READ MOREउत्तराखंड में साहसिक पर्यटन गतिविधियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में बंजी जंपिंग करने के कुछ ही समय बाद देहरादून के एक 21 वर्षीय युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में कार्डियक अरेस्ट अथवा सिंकोप अटैक (अचानक बेहोशी और हृदय संबंधी समस्या) की आशंका जताई है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है, वहीं प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
READ MOREउत्तराखंड ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल एम्स ऋषिकेश में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या अब संस्थान की क्षमता पर भारी पड़ने लगी है। रोजाना तीन हजार से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जबकि अस्पताल की कुल बेड क्षमता एक हजार है। बढ़ती भीड़ और सीमित संसाधनों के कारण मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में पिछले आठ वर्षों से लंबित 200 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित विस्तार योजना एक बार फिर चर्चा में आ गई है। विशेषज्ञों और अस्पताल प्रशासन का मानना है कि यदि जल्द विस्तार नहीं हुआ तो आने वाले वर्षों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
READ MOREराजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। चंद्रबनी निवासी 23 वर्षीय रिया थापा, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही थीं, अपने घर में मृत पाई गईं। रिया की असमय मृत्यु से परिवार, पड़ोस और शिक्षा जगत में शोक की लहर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह पिछले कई वर्षों से मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही थीं और हाल ही में आयोजित नीट परीक्षा को लेकर काफी उम्मीदें लगाए हुए थीं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

राजधानी देहरादून के व्यस्त घंटाघर क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फोटो लेमिनेशन की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते इतनी तेजी से फैली कि दुकान से धुएं के घने गुबार उठने लगे। बाजार में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और आसपास के दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें खाली करानी शुरू कर दीं।
READ MORE
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रोते हुए कहती सुनाई दे रही है, “छह महीने से सह रही हूं…, अब नहीं सहा जाता।” हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सत्यता की जांच नहीं हुई है। इसलिए इसे घटना से जोड़कर प्रमाणित रूप से नहीं देखा जा सकता।
READ MORE