[fvplayer id=”10″]
गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग गंगनानी के पास कल एक बस खाई में गिर गई जिसमें तीन लोगों के घायल होने की खबर है इस बस में 27 लोग यात्रा कर रहे थे। इसके बाद रेस्क्यू करने के लिए टीम पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू का कार्य किया।
READ MOREगरमपानी के पास बेतालघाट ब्लाक के बजेड़ी गांव के आबादी क्षेत्र में लगी आग तेज हवाओं और पिरूल के जलने से राजकीय जूनियर हाई स्कूल तक पहुंच गई। जंगल की आग ने स्कूल भवन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूल के तीन कमरें और कार्यालय में रखा सामान जलकर खाक हो गया। स्कूल में आग लगता देखकर ग्रामीण, वन विभाग व पुलिस आग बुझाने में लग गए।
READ MOREश्री हेमकुंड साहिब के मार्ग में पड़ने वाला अटलाकोटी ग्लेशियर यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिस पर एसडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं और यात्रा को सुरक्षित बनाने हेतु लगातार प्रयासरत हैं।
READ MOREजानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर गुजरात की कलसरिया मंगू बेन(59) अचानक अचेत होकर गिर गई। उन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टर हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह पहले से बीमार थीं और उनका इलाज भी चल रहा था।
READ MOREपंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि धान रोपण का कार्य विश्वविद्यालय फार्म में प्रारम्भ कर दिया गया है और विश्वविद्यालय का बीज ‘पंतनगर बीज’ के नाम से पूरे देश में प्रसिद्ध है। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय में 11 हजार कुंतल से अधिक का गेहूं का उत्पादन हुआ और पैदावार में 20 से 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
READ MOREएसडीएम कोश्याकुटोली विपिन चंद्र पंत ने बताया भवाली और गरमपानी में पार्किंग के लिए 14 स्थानों को चिह्नित किया गया है। जिसमें 15 सौ से अधिक छोटे बड़े वाहन पार्क हो सकते हैं। कहा कि भवाली, भीमताल और हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को नैनीबैंड बाईपास, भवाली मैदान और रानीखेत रोड पर पार्क किया जाएगा। जबकि नैनीताल, ज्योलीकोट आदि इलाकों से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा, सेनिटोरियम बाईपास में पार्क कर शटल सेवा से कैंचीधाम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही गरमपानी, रानीखेत, अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को गरमपानी में पार्क कर पनीराम के ढाबे तक शटल के माध्यम से भेजा जाएगा।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

पंतनगर विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में आज तीसरे दिन भी किसानों द्वारा विभिन्न फसलों के बीजों की खरीद जारी रही। किसानों ने मेले में विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक स्टॉलों से प्रथम से तृतीय दिवस की दोपहर तक लगभग 19 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न रबी फसलों के बीजों की खरीद की।
READ MORE
विश्वविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय किसान मेले के तीसरे दिन आज पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय के प्रांगण में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों ने अपने पशुओं का प्रदर्शन किया।
READ MORE