[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के जंगल दिन प्रतिदिन वनाग्नि का शिकार होते जा रहे हैं। कई हैक्टेयर जमीन/जंगल आग के हवाले हो चुके है। हालात यह है की यह आग अब सिर्फ जंगली जानवरों, औषधियों और संसाधनों के लिए ही नही बल्कि मानव की मृत्यु का भी कारण बन चुकी है।
READ MOREउत्तराखंड के जंगलों में बीते 24 घंटे में वनाग्नि की 43 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। इसमें कुमाऊं के जंगलों में 33 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। आठ घटनाएं गढ़वाल मंडल और दो वन्यजीव क्षेत्र में हुई हैं। इन घटनाओं में राज्य में करीब 75 हेक्टेअर क्षेत्रफल से ज्यादा की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
READ MOREवन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, कैलाश गहतोड़ी का आज देहरादून के दून अस्पताल में निधन हो गया है। उनका इलाज लंबे समय से चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
READ MOREहेमकुंड यात्रा की तैयारियों को लेकर भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर ने हेमकुंड गुरुद्वारे तक पैदल आवाजाही सुचारु कर दी है। इसके साथ ही सेना के जवानों ने यात्रा मार्ग के खतरनाक बने हिस्सों का सुधारीकरण और घोड़े-खच्चरों के मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरु किया जाएगा।
READ MOREरम्माण उत्सव में स्थानीय लोगों और पर्वतीय समुदायों के सदस्य भाग लेते हैं और इसे उत्तराखंड की परंपरा, संस्कृति, और धार्मिक विरासत के रूप में महत्वपूर्ण माना जाता है। इस उत्सव के दौरान, केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन होता है और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
READ MOREमुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केदारनाथ और बदरीनाथ पहुंच कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और पुर्नर्निमाण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्वालुओं की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने और पुर्नर्निमाण कार्याे को समय से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

चार-दिवसीय 119वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व राज्यपाल, महाराष्ट्र तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण श्री भगत सिंह कोश्यारी थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान, अधिष्ठाता कृषि डॉ. सुभाष चन्द्र, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा तथा निदेशक शोध डॉ. एस.के. वर्मा मंचासीन रहे।
READ MORE
पंतनगर विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में आज तीसरे दिन भी किसानों द्वारा विभिन्न फसलों के बीजों की खरीद जारी रही। किसानों ने मेले में विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक स्टॉलों से प्रथम से तृतीय दिवस की दोपहर तक लगभग 19 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न रबी फसलों के बीजों की खरीद की।
READ MORE