[fvplayer id=”10″]
चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी के मामले आते रहते हैं और यात्रीगण इनकी शिकायत पुलिस को करते हैं। रूद्रप्रयाग पुलिस को भी टिकटों की कालाबाजारी करने की जानकारी मिली तो पुलिस ने कार्रवाही करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
READ MOREराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम जगोठ में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत आयोजित संगोष्ठी में किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही 29 किशोरियों की बीएमआई व हीमोग्लोबिन स्क्रीनिंग भी की गई।
READ MOREकेदारनाथ में पुलिस आम यात्रियों को सुगम और सरल दर्शन कराने के लिए तैनात है। इस बीच चार्टर हेली से आने वाले यात्री को रोकते हुए आम लाइन में लगने को कहा गया, मगर हेली स्टाफ, पुलिस कर्मी से अभद्रता करने लगा। इस बीच दोनों में मारपीट हुई।
READ MOREसमर कैंप में कक्षा 9 से 12 तक के 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्हें संस्कृत भाषा में वार्तालाप करना सिखाया जा रहा है और साथ ही संस्कृत भाषा वर्णमाला और लिपि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञ वक्ताओं ने छात्रों को संस्कृत भाषा के विभिन्न पहलुओं के बारे में प्रशिक्षण दिया और उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया।
READ MOREतीर्थयात्री आसानी से सोनप्रयाग पहुंच रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से जगह-जगह बनाई गई पार्किंग तीर्थयात्रियों के लिए राहत देने का काम कर रही हैं।
वर्ष 2025 की केदारनाथ यात्रा नये आयाम छूने जा रही है। मात्र 26 दिनों की यात्रा में छः लाख का आंकड़ा पार हो गया है। इस बार की यात्रा में जो सबसे ज्यादा राहत देने का काम किया है, वह केदारनाथ हाईवे ने दिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां हेलीपैड से लेकर सम्पूर्ण रूट का सुरक्षा एवं अग्निशमन के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम में बनी नई पुलिस चौकी भवन की आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केदारनाथ धाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनके यात्रा अनुभव जाने।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। अब तीर्थयात्रियों को कड़ाके की ठंड में गर्म पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। केदारनाथ धाम में बायोमास पैलेट्स से संचालित विशेष गीजरों के माध्यम से 24 घंटे गर्म पानी उपलब्ध कराने की अभिनव योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। यह देश का पहला ऐसा प्रयोग माना जा रहा है, जिसमें समुद्र तल से लगभग 11,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र में चौबीसों घंटे गर्म पानी की व्यवस्था की जाएगी।
READ MORE
प्रदेश में मौसम के अचानक बिगड़े मिजाज ने रविवार को चारधाम यात्रा समेत आम जनजीवन पर व्यापक असर डाला। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को चार घंटे के लिए रोक दिया। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर पत्थर और मलबा गिरने से यातायात बाधित रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से लोगों को गर्मियों में भी सर्दियों जैसा एहसास हुआ।
READ MORE