[fvplayer id=”10″]
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा पर आये यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता स्वीकार्य नहीं होगी। यदि किसी को लगता है कि यात्री के स्तर से भी अभद्रता या गलत व्यवहार किया गया है, तो ऐसी स्थिति में स्थानीय अधिकारिता के नजदीकी पुलिस स्टेशन या चौकी को सूचित करें, न कि स्वयं ही कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास करें। पुलिस स्तर से नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
READ MOREऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास एक टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समा गया। वाहन में चालक सहित 20 लोग सवार थे। दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि आठ घायल है और दस लापता।
READ MOREकेदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती एवं डॉ विनीत पोस्ती को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति“ का सदस्य मनोनीत किया गया है, जिससे तीर्थ पुरोहित समाज एवं स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि दोनों तीर्थ पुरोहितों को बीकेटीसी में जिम्मेदारी मिलने से व्यवस्थाओं में सुधार आएगा।
READ MOREजिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवान ने बताया कि केदारनाथ धाम पहुंच रहे यात्रियों का आंकड़ा आठ लाख पार हो चुका है। हर दिन हजारों की तादात में पहुंच रहे भक्तों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को हरसंभव मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। उनका ठंड से भी बचाव किया जा रहा है तो टोकन व्यवस्था से समय पर दर्शन भी हो रहे हैं। देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु अच्छा संदेश लेकर जा रहे हैं।
READ MOREकेदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को बर्फबारी कम हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां दोपहर बाद मौसम बदल रहा है और बर्फबारी हो रही है। इससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
READ MOREश्री केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है वहीं स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर शासन प्रशासन द्वारा यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं से सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त हो रहा है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर केदारनाथ यात्रा की रफ्तार थाम दी है। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक जाने वाले पैदल मार्ग पर कई संवेदनशील स्थानों पर भारी बोल्डर और मलबा गिरने के कारण प्रशासन को यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा मार्ग को सुरक्षित बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
READ MORE
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। दान-चढ़ावे से जुड़े मामलों के बाद अब बद्रीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के नाम पर प्रति श्रद्धालु ₹1100 शुल्क वसूले जाने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि यह शुल्क बिना बोर्ड की औपचारिक स्वीकृति के लागू किया गया, जिससे समिति की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
READ MORE