Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड सीएम धामी ने गोल्य्यू महाराज से प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की कामना
अतुल्य उत्तराखंडनैनीताल

सीएम धामी ने गोल्य्यू महाराज से प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोङाखाल (नैनीताल) में आयोजित श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा के समापन कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। उन्होंने पूजा अर्चना करते हुए गोल्य्यू महाराज से प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी ने गोल्ज्यू महाराज मंदिर में प्रार्थना की और भक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीरज सिह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, गोल्ज्यू मंदिर हीरानगर के संस्था अध्यक्ष गणेश मार्तोलिया, सचिव विजय भट्ट पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, नैनीताल यात्रा संयोजक नीरज जोशी, समेत बङी संख्या में श्रद्धालु और जनसामान्य उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles