सीएम योगी ने किया स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट की प्रतिमा का अनावरण

सीएम योगी ने किया स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट की प्रतिमा का अनावरण

सीएम योगी आदित्यनाथ बिथ्याणी स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही महाविद्यालय परिसर में स्थापित अपने स्वर्गीय पिता आनन्द सिंह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनावरण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। दौरे के दूसरे दिन वह श्री विष्णु पंचदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वह गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही महाविद्यालय परिसर में स्थापित अपने स्वर्गीय पिता आनन्द सिंह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाविद्यालय से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय की स्थापना में उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ जी और पिता आनन्द सिंह बिष्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


कार्यक्रम का भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब सीएम योगी अपने पिता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे और उसी समय अचानक बारिश शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इसे पितृ कृपा और भावनात्मक संयोग के रूप में देखा। कार्यक्रम के बाद योगी आदित्यनाथ शाम को महाविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

उत्तराखंड के महान सपूतों की स्मृतियों को संजोए रखने के उद्देश्य से जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा तिरंगा पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ समय पहले जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया और 127 इन्फैंट्री बटालियन टीए (इको) गढ़वाल राइफल्स के सहयोग से बिथ्याणी स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में “स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट स्मृति तिरंगा पार्क” का निर्माण कराया गया था।


अब इसी परिसर में स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट की प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जिसका अनावरण स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सचिव मनजीत नेगी भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया और 127 इन्फैंट्री बटालियन टीए (इको) गढ़वाल राइफल्स द्वारा तल्ला बनास क्षेत्र में तिरंगा पार्क का निर्माण कराया जा चुका है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this