जिहाद के मायने बता रही है कांग्रेस जनता नहीं करेगी माफः आशा नौटियाल

जिहाद के मायने बता रही है कांग्रेस जनता नहीं करेगी माफः आशा नौटियाल

कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की मानसिकता हुई उजागर, कांग्रेस के जिहादी शब्द का मायने बताने पर प्रदेश में चढा सियासी पारा, तुष्टिकरण की मानसिकता से ग्रसित है कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी के जिहाद शब्द का क्रांतिकारी मायने बताने को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता में जिस तरह से जिहाद शब्द के मायने बताए हैं उस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और नाराजगी भी जताई है।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व केदारनाथ विधानसभा के विधायक आशा नौटियाल का कहना है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी अब जिहाद का अर्थ बता रही है इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी किसका समर्थन कर रही है क्या लैंड जिहाद का समर्थन किया जा सकता है जो समाज में नफरत फैलाने का काम करते हो  क्या  उनको क्रांतिकारी कहा जा सकता है जिस तरह से कांग्रेस पार्टी अब जिहाद शब्द का क्रांतिकारी होने का मायने बता रही है।
इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी देश के सच्चे सपूतों और क्रांतिकारी साथ में सामाजिक बदलाव लाने वालों का भी अपमान कर रही है। जिन्होंने इस देश में सामाजिक बदलाव लाया है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ के विधायक आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण मानसिकता जाहिर हो चुकी है कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा उजागर हो चुका है। जो थूक जिहाद करते हैं भला वे क्रांतिकारी कैसे हो सकते हैं कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड प्रदेश में अपनी खोई जमीन को तलाशने के लिए तुष्टिकरण को एक राजनीतिक हथिया के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। जिसका खामियाजा खुद कांग्रेस पार्टी को उठाना पड़ेगा ,उत्तराखंड की जनता कभी भी कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की मानसिकता को कभी माफ नहीं करेगी।

कांग्रेस पार्टी के छद्म चेहरे को  जनता पहचान चुकी है
आशा नौटियाल का  कहना है विशेष समुदाय से राजनीतिक वोट बैंक का प्रेम सबके सामने उजागर हो चुका है। देश की आन बान शान को भी कांग्रेस पार्टी अपनी सियासत के लिए दांव पर लगा रही है । आशा नौटियाल ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के बयान पर आपत्ति जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है उनका कहना है कि थूक जिहाद का कैसे समर्थन किया जा सकता है क्या कांग्रेस पार्टी लव जिहाद  करने वालों के साथ खड़ी है ।जो मासूम और भोली भाली बहन बेटियों की आबरू से खिलवाड़ करते है ।  ऐसे लोगों को क्या क्रांतिकारी बताया जा सकता है  क्या वे क्रांतिकारी है देश में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अब तक न जाने कितने महान क्रांतिकारियों ने इस देश के लिए अपनी आहुति दी है  उन क्रांतिकारियों का कांग्रेस पार्टी अपमान  कर रही  है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this