बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान पैरों में लगी गोली

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान पैरों में लगी गोली

पंजाब से लाते समय  काशीपुर के पास टायर फटने से पुलिस की गाड़ी  पलटी, आरोपी शूटर सरबजीत सिंह पर है 2 लाख का ईनाम

बीते वर्ष उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में हुए बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य शूटर सरबजीत सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब से रुद्रपुर लाते समय काशीपुर के पास टायर फटने से पुलिस की गाड़ी पलट गई। पुलिस के अनुसार इस दौरान सरबजीत सिंह ने भागने की कोशिश की। तरसेम सिंह के हत्यारोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी सरबजीत के दोनों पैरों में गोली लगने से वो घायल हो गया। सूचना मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान काशीपुर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
बीते वर्ष 28 मार्च 2024 को उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हत्या के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह के द्वारा स्थान बदलते रहने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस बीच उधम सिंह नगर जिला पुलिस ने सरबजीत सिंह के ऊपर 2 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसके बावजूद भी वो पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।
इस बार पुलिस को सूचना मिली कि वो पंजाब के तरनतारण में छिपा हुआ है। इसके बाद नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पंजाब गयी पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे गाड़ी से मंगलवार को पंजाब से गिरफ्तार कर रुद्रपुर लाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार इसी दौरान काशीपुर के पास गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी पलट गई। इस दौरान हत्यारोपी सरबजीत सिंह, संजय कुमार नामक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर गाड़ी से कूद गया। गाड़ी से कूदकर वो गेहूं के खेतों में भागा। पुलिस के अनुसार इसके बाद उसने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सरबजीत की चलाई एक गोली शुभम सैनी नामक पुलिस कर्मी के बाएं हाथ पर लगी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह के दोनों घुटनों में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल सरबजीत सिंह को लेकर पुलिस काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय पहुंची जहां उसका उपचार किया गया। वहीं गाड़ी पलटने से नानकमत्ता थाने के थानाध्यक्ष उमेश कुमार और पुलिसकर्मी धनराज शाह के साथ अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोट आई है। इस दौरान सूचना मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा, एसपी काशीपुर अभय सिंह काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की।

पिछले साल 28 मार्च को हुई थी बाबा तरसेम सिंह की हत्या
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के नानकमत्ता कस्बा में 28 मार्च 2024 को डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की दिन-दहाड़े गोलियों से हत्या कर दी गई थी। बाइक से आए दो हमलावरों ने कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह जिनकी उम्र 60 वर्ष थी उनको गोलियों से छलनी कर दिया था। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। इस हत्याकांड से उत्तराखंड हिल गया था। सीएम धामी खुद मौके पर पहुंचे थे। 8 अप्रैल 2024 को हरिद्वार जिले में स्थित भगवानपुर में एसटीएफ की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में अमरजीत सिंह नाम के बदमाश का एनकाउंटर हुआ था। एसटीएफ ने बताया था कि ये वही अमरजीत सिंह था, जिसने श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी फरार हो गया था। इस हत्याकांड के आरोप में 9 लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this