संकट के समय में उत्तराखंड को है मदद की दरकार, क्या आपने दिया अपना योगदान

संकट के समय में उत्तराखंड को है मदद की दरकार, क्या आपने दिया अपना योगदान

कोरोना वायरस से छिड़ी जंग में मुख्यमंत्री राहत कोष में हर क्षेत्र से मदद आ रही है। फिल्मी हस्ती हो या गायत्री परिवार सबने कोरोना को हराने के लिए सरकार का सहयोग करने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। पीसीएस अधिकारियों ने भी अपने वेतन का एक हिस्सा इस लड़ाई में देने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस किसी प्रदेश, देश का नहीं बल्कि पूरी मानवजाति के लिए खतरा बन चुका है। इसे बढ़ने से रोकने के लिए सरकारें तो अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं, लेकिन इस लड़ाई में हर व्यक्ति का सहयोग चाहिए। लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन कर आप सहयोग दे सकते हैं। इसके साथ ही संकट के समय में कोरोना को हराने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में भी मदद की दरकार है।

ऐसे में सहयोग के लिए समाज के हर क्षेत्रों से लोग आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की अपील के बाद फिल्म जगत, अधिकारी वर्ग, बैंक, धर्म समाज सभी कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपना योगदान कर रहे हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ाई जीतने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। हर व्यक्ति समाज, राज्य और देश के प्रति अपने दायित्व को समझकर किसी भी रूप में योगदान करे तो इससे सामूहिकता के भाव को बल मिलता है।

उत्तराखंड से निकली जानीमानी हस्तियां भी अपने प्रदेश के लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। भारतीय सेंसर बोर्ड के चेयरमैन एवं गीतकार प्रसून जोशी ने भी कोरोना वायरस के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपए दिए हैं।

पीसीएस एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने मार्च 2020 के वेतन में से 15 दिन के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव कार्यों मे सहयोग के लिए उत्तराखंड पीसीएस (कार्यकारी शाखा) एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने अपने 15 दिन के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों ने अनुदान के रूप में 1 करोड़ 21 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 1 दिन के वेतन का 23 लाख 50 हजार रुपए का चेक भी राहत कोष में दिया।

 

इस मुश्किल घड़ी में गायत्री परिवार की तरफ से 1 करोड़ रुपये की मदद की गई है। वहीं, निरंकारी मिशन ने भी 50 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा है।

 

इतना ही नहीं, कोरोना वायरस से बने हालात की गंभीरता को देखते हुए नगर-निगम, देहरादून ने 40 लाख रुपये का चेक नगर निगम बोर्ड फंड से एवं 10 लाख रुपए का चेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए हैं। सीएम रावत ने इस कठिन समय में सहयोग के लिए आभार जताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना की महामारी से निपटने के लिए आप सभी का सहयोग चाहिए। इच्छुक व्यक्ति निम्न अकाउंट में दान दे सकते हैं

2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this