पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी पूरी : सतपाल महाराज

पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी पूरी : सतपाल महाराज

उत्तराखंड के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि राज्य सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा पंचायत चुनावों पर लगी रोक हटाए जाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नई चुनाव तिथियां घोषित कर दी हैं।

सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखंड के 12 जनपदों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई 2025 से शुरू होगी। मतदान दो चरणों में—24 और 28 जुलाई 2025 को—आयोजित होगा, तथा चुनाव परिणाम 31 जुलाई 2025 को घोषित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले से ही पंचायत चुनावों की पूरी तैयारी कर रखी थी। हालाँकि, पूर्व में घोषित चुनाव कार्यक्रम के बाद कुछ याचिकाकर्ताओं द्वारा नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसमें 9 और 11 जून 2025 को जारी नवीन आरक्षण नियमावली और परिपत्र को चुनौती दी गई थी।

मंत्री महाराज ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा पूर्व में लागू आरक्षण रोस्टर को शून्य मानते हुए एक नया रोस्टर तैयार किया गया था, जिसे इसी चुनाव से लागू किया गया है। आरक्षण व्यवस्था को लेकर उत्पन्न विवाद का अब समाधान हो चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ याचिकाकर्ताओं द्वारा हाईकोर्ट को यह गलत जानकारी दी गई कि राज्य सरकार ने आरक्षण रोटेशन प्रणाली के लिए आवश्यक गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया, जबकि वास्तव में यह नोटिफिकेशन 14 जून 2025 को जारी कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि “कम्युनिकेशन गैप” के चलते यह जानकारी समय पर अदालत तक नहीं पहुँच पाई।

मंत्री ने कहा कि अब जब न्यायालय ने रोक हटाकर मार्ग प्रशस्त कर दिया है, तो चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this