पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय एवं सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट इन एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंसेज़ (SAAAS), लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आज डॉ. रतन सिंह सभागार में “चैलेंजेज एंड अपॉर्च्युनिटीज़ इन एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंसेज़: टुवॉर्ड्स ए सस्टेनेबल फ्यूचर (COAAS-2025)” विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन हुआ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ मंच पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सुभाष चंद्रा, उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक डॉ. संजय कुमार, SAAAS के अध्यक्ष एवं सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. बलवीर सिंह, और अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. ए.एस. जीना मंचासीन रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. चौहान ने कहा कि सतत कृषि के लिए शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों को समन्वित करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि अब केवल खाद्यान्न उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पोषण सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन और आजीविका का भी आधार बन चुका है। उन्होंने “पेटेंट, प्रोडक्ट और पब्लिकेशन” पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. संजय कुमार ने कृषि क्षेत्र में जल संकट, मृदा क्षरण, आय असंतुलन और फसल विविधीकरण जैसी बढ़ती चुनौतियों को रेखांकित किया। उन्होंने स्मार्ट खेती, ड्रोन तकनीक, जैविक खेती और एग्री-स्टार्टअप्स को भावी अवसरों के रूप में प्रस्तुत किया।

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि वैज्ञानिक नवाचारों को किसानों की पहुंच तक ले जाकर कृषि को एक लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा इस दिशा में किए जा रहे नवाचारों का उल्लेख भी किया।

सम्मेलन की रूपरेखा डॉ. बलवीर सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. ए.एस. जीना ने दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशकगण, संकाय सदस्य और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सम्मेलन में भारत और विदेशों से 200 से अधिक विद्यार्थी एवं वैज्ञानिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभाग कर रहे हैं। तीन दिवसीय यह सम्मेलन कृषि एवं संबद्ध विज्ञानों के क्षेत्र में सतत विकास के लिए एक विचारशील मंच प्रदान करेगा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this