Home उत्तराखंड न्यूज़ यहाँ पर गाँव हो गया जल कर ख़ाक, सीएम धामी ने जताया दुःख
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यहाँ पर गाँव हो गया जल कर ख़ाक, सीएम धामी ने जताया दुःख

मोरी ब्लॉक के सालरा गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। इस संबंध में तहसीलदार मोरी के द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार आज पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम सालरा तहसील मोरी में अनिल सिह पुत्र रणवीर सिह के आवासीय मकान मे शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की जानकारी मिली थी। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आग फैलने से 10 आवासीय मकान जलकर पूर्ण क्षतिग्रस्त हुये हैं तथा 04 आवासीय मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुये हैं। 01 कुठार भी जलकर क्षतिग्रस्त हुआ है।

मोरी ब्लॉक के सालरा गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। इस संबंध में तहसीलदार मोरी के द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार आज पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम सालरा तहसील मोरी में अनिल सिह पुत्र रणवीर सिह के आवासीय मकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की जानकारी मिली थी। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आग फैलने से 10 आवासीय मकान जलकर पूर्ण क्षतिग्रस्त हुये हैं तथा 04 आवासीय मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुये हैं। 01 कुठार भी जलकर क्षतिग्रस्त हुआ है। आग को ग्रामीणों द्वारा नियंत्रित कर दिया गया है।

आग को बुझाने में 06 व्यक्ति आग से झुलसकर घायल हुये हैं। जिसमें से एक व्यक्ति यमराज थापा पुत्र रेशम थापा को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मोरी भेजा गया है। अन्य घायल अभी गाँव में ही उपचार कर रहे। अन्य किसी प्रकार की जन एवं पशु हानि नहीं हुई है। तहसीलदार मोरी, राजस्व उपनिरीक्षक मोरी, अग्निशमन, एस.डी.आर.एफ., पुलिस, वन विभाग, पशु विभाग की टीम के साथ ग्राम सालरा गांव में मौजूद है। उपजिलाधिकारी पुरोला भी गाँव पहुंच रहे हैं। इस घटना में प्रभावित 22 परिवारों को तत्काल राहत सहायता हेतु प्रति परिवार 5000 रूपये अहेतुक सहायता, 01-01 तिरपाल व 2-2 कम्बल वितरण हेतु ग्राम सालरा भेजा गया है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपजिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा को सालरा गाँव भेजते हुए प्रभावितों के रहने व खाने तथा उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही सभी प्रभावितों को तुरंत सहायता राशि वितरित करने की भी हिदायत दी है। सालरा गाँव में आग लगने की सूचना मिलते प्रशासन के द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव टीमो को गाँव के लिए रवाना करवाया गया था। लगभग 8 किमी की पैदल दूरी पर स्थित सालरा गाँव में अग्निशमन एवं रेस्क्यू अभियान के लिये जरूरत पड़ने पर प्रशासन के द्वारा वायुसेना को हेलिकॉप्टर तैयार रखने का आग्रह भी किया गया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...