उत्तराखंड में तीन साल में 3044 महिला अपराध के मामले दजे जिनमें 2583 बलात्कार

उत्तराखंड में तीन साल में 3044 महिला अपराध के मामले दजे जिनमें 2583 बलात्कार

उत्तराखंड में महिला सुरक्षा को लेकर निरंतर आंदोलनों और प्रयासों के बावजूद राज्य में गंभीर महिला अपराधों के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2022 से 2024 के बीच उत्तराखंड में कुल 3044 गंभीर महिला अपराध दर्ज किए गए, जिनमें 2583 बलात्कार, 327 महिला अपहरण और 134 दहेज हत्या शामिल हैं।

उत्तराखंड में तीन साल में 3044 महिला अपराध के मामले दजे जिनमें 2583 बलात्कार
सूचना के अधिकार में हुआ खुलासा
पुलिस मुख्यालय के लोेक सूचना अधिकारी ने दी जानकारी
वर्ष 2024 में महिला अपराधों के आंकड़ों में आई कमी

देहरादून। उत्तराखंड में महिला सुरक्षा को लेकर निरंतर आंदोलनों और प्रयासों के बावजूद राज्य में गंभीर महिला अपराधों के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2022 से 2024 के बीच उत्तराखंड में कुल 3044 गंभीर महिला अपराध दर्ज किए गए, जिनमें 2583 बलात्कार, 327 महिला अपहरण और 134 दहेज हत्या शामिल हैं। हालांकि वर्ष 2024 में 2022 की तुलना में महिला अपराधों में 5प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो मामूली राहत की बात है। यह जानकारी काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से आरटीआई के तहत प्राप्त हुई है।
पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने पत्र संख्या 586/2024 के माध्यम से वर्ष 2022, 2023 और 2024 के गंभीर महिला अपराधों का तुलनात्मक विवरण साझा किया है।
महिला अधिकारों के लिए सक्रिय संगठनों का कहना है कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि उत्तराखंड जैसे शांत समझे जाने वाले राज्य में भी महिला सुरक्षा एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। वे चाहते हैं कि सरकार और पुलिस मिलकर संवेदनशील जिलों में महिला सुरक्षा पर विशेष योजना बनाकर काम करें। उत्तराखंड में तीन वर्षों के दौरान बलात्कार, महिला अपहरण और दहेज हत्या जैसे अपराधों की बड़ी संख्या यह स्पष्ट करती है कि महिला सुरक्षा को लेकर ठोस रणनीति और प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत है। हालांकि, अपराधों में आशिक गिरावट राहत देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर जागरूकता और कानून के सख्त पालन की सख्त दरकार है।

वार्षिक अपराध आंकड़े (2022-2024)

वर्ष 2022 में 918 बलात्कार, 86 महिला अपहरण, 62 दहेज हत्या कुल 1066 गंभीर महिला अपराध
वर्ष 2023 में 843 बलात्कार, 77 अपहरण, 47 दहेज हत्या कुल 967 अपराध
वर्ष 2024 में 822 बलात्कार, 164 महिला अपहरण, 25 दहेज हत्या कुल 1011 अपराध
निष्कर्ष में 2022 की तुलना में 2024 में गंभीर महिला अपरार्थों में 5 प्रतिशत की कमी देखी गई है।

जिलेवार आंकड़े कहां सबसे ज्यादा खतरा?
बलात्कार के सर्वाधिक मामले

हरिद्वार में 682 मामले
उधमसिंह नगर में 654
देहरादून में 559
नैनीताल में 270
अन्य जिलों में बलात्कार के मामलों की संख्या 10 से 70 के बीच रही।

महिला अपहरण के मामले
देहरादून में 109
उधमसिंह नगर में 55
हरिद्वार में 48
टिहरी गढ़वाल में 28
अन्य जिलों में अपहरण के मामले कम रहे।

दहेज हत्या के मामले
हरिद्वार में 47
उधमसिंह नगर में 32
देहरादून और नैनीताल 16-16
अन्य जिलों में दहेज हत्या के मामले सीमित संख्या में दर्ज हुए।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this