Tuesday , 15 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड लव, लैंड और थूक जिहाद के विरोध के बजाय महिमामंडन अस्वीकार्य: चौहान
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

लव, लैंड और थूक जिहाद के विरोध के बजाय महिमामंडन अस्वीकार्य: चौहान

भाजपा ने लव जिहाद, लैंड जिहाद तथा थूक जिहाद पर विरोध के बजाय कांग्रेस द्वारा वर्ग विशेष की तुष्टिकरण के लिए जिहाद को परिभाषित करने की कोशिश की कड़ी आलोचना करते हुए उसे इस पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कॉंग्रेस प्रवक्ता द्वारा जिहाद के महिमामंडन को कांग्रेसी तुष्टिकरण की पराकाष्ठा बताया। चौहान ने मीडिया में वायरल कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडियो में जिस तरह जिहाद शब्द का महिमामंडन तुष्टिकरण के लिए किया जा रहा है उससे कांग्रेस के मंतव्य को समझा जा सकता है। यह बयान कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण वाली मानसिकता और विचारधारा को दर्शाता है। जिस तरह परिभाषा दी गयी है वह कांग्रेस नेतृत्व की मंशा को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए पूछा कि देश और प्रदेश के भीतर भी लव जिहाद की साजिश से समुदाय विशेष द्वारा बहिन बेटियों को बहला फुसलाकर अनैतिक कार्यों के प्रयास के कई मामले सामने आये हैं। कांग्रेस को साफ करना चाहिए कि लव जिहाद के ऐसे पाप उनकी नजरों में ठीक है और वे उनका समर्थन करते हैं ? प्रदेश मे सरकारी भूमि पर धर्म के नाम पर मदरसा, मजार, मस्जिदें बना कर उन पर कब्जा करने का काम किया गया, क्या इस तरह के लैंड जिहाद का वे समर्थन करते हैं? कुछ समय से खाद्य प्रदार्थों में थूकना हो चाहे उसमें आपत्तिजनक सामाग्री मिलाने के मामले भी सामने आ रहे हैं और कांग्रेस नेताओं को यह भी साफ करना चाहिए कि वह इस प्रकार के थूक जिहाद को सही मानते है?

उन्होंने कहा कि राज्य मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध मदरसों पर कार्यवाही की जा रही है और कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की डेमोग्राफी मे हो रहे परिवर्तन को बचाने के लिए किसी भी कोशिश को स्वीकार नही किया जायेगा और कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष को खुश करने के लिए कांग्रेस के चरित्र को जनता बखूबी जानती है और उसे इसका दंड देगी। जन सरोकारों के मुद्दे पर खामोश रहने वाली कांग्रेस यूसीसी, धर्मांतरण विरोधी कानून का विरोध करती नजर आती है और राज्य की संस्कृति के सरंक्षण और डेमोग्राफी जैसे मुद्दों पर आक्रामक होती है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ड्राइविंग छूटी तो सुशील ने टोफू निर्माण को बनाया स्वरोजगार का जरिया

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण ड्राइविंग का काम छोड़ने वाले कोटद्वार के...