उत्तराखंड में न्यायिक अधिकारियों के बड़े तबादले, कई जिलों में फेरबदल

उत्तराखंड में न्यायिक अधिकारियों के बड़े तबादले, कई जिलों में फेरबदल

उत्तराखंड में न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हाईकोर्ट ने जिला जज स्तर सहित कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिससे राज्य के कई जिलों में नई नियुक्तियां हुई हैं।

देहरादून, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में बदलाव किए गए हैं। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

मजहर सुल्तान को देहरादून से स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उत्तरकाशी नियुक्त किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी के जिला जज गुरुबख्श सिंह को अध्यक्ष, वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण बनाया गया है। अश्विनी गौड़ को अपर सचिव (विधि) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नीना अग्रवाल को अल्मोड़ा से रुद्रप्रयाग भेजा गया है, जबकि मोनिका मित्तल को काशीपुर से देहरादून में नई जिम्मेदारी दी गई है। महेश चन्द्र कौशिवा और अंबिका पंत के पदों में भी बदलाव किया गया है।

इसके अलावा रीना नेगी, आशुतोष मिश्रा और धर्मेन्द्र सिंह अधिकारी के भी स्थानांतरण किए गए हैं। राजू श्रीवास्तव, रजनी शुक्ला और अंजलि नौलियाल को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। धीरेन्द्र भट्ट को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।

सिविल जज स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं। योगेन्द्र कुमार सागर को यूएस नगर से बागेश्वर, रिकी साहनी को देहरादून से टिहरी भेजा गया है। रवि प्रकाश को नैनीताल से देहरादून और मोहम्मद याकूब को टिहरी से अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।

ऋतिका सेमवाल को रुड़की से रुद्रपुर और संजय सिंह को पिथौरागढ़ से देहरादून भेजा गया है। रविशंकर मिश्रा को विकासनगर से नैनीताल तथा शाची शर्मा को अल्मोड़ा से काशीपुर में तैनात किया गया है।

इसके अलावा अन्य कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी और मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ेगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this