उत्तराखण्ड में कुट्टू का आटा खाने से सौ से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

उत्तराखण्ड में कुट्टू का आटा खाने से सौ से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

 उत्तराखंड में देहरादून के बाद हरिद्वार जिले में भी कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से कई लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में 18 लोगों के बीमार होने की सूचना है, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है तथा देहरादून में 100 के लगभग लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना है

उत्तराखंड में देहरादून के बाद हरिद्वार जिले में भी कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से कई लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में 18 लोगों के बीमार होने की सूचना है, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है तथा देहरादून में 100 के लगभग लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना है। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी हरिद्वार पहुंचे और जानकारी ली। जिलाधिकारी देहरादून में दून चिकित्सालय, कोरोनेशन व महन्त इन्द्रेश अस्पताल के लिए कुट्टू के आटा खाने से बीमार हुए लोगों की देखरेख के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
जानकारी के मुताबिक निरंजनपुर गांव के सुनील और उसके परिवार की अंकिता रिया, रितिका, सरोज, वैभव, शालू, उषा वृंदा, अंकित और निधि ने रविवार शाम को व्रत खोलने के बाद कुट्टू के आटे की रोटियां खाई थी। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद ही इन सब की हालत बिगड़ गई। लोगों को चक्कर आने लगे उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।
बताया जा रहा है कि हालत ज्यादा खराब होने पर इन्हें लक्सर के निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार खेड़ी कला गांव में भी अभिषेक के परिवार में कई लोगों की हालत कुट्टू के आटे बने भोज्य पदार्थ खाने से बिगड़ गई। इन्हें भी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
सुनील ने बताया कि उन्होंने गांव के ही दुकानदार से कुट्टू का आटा खरीदा था। उसी की रोटियां खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस बाबत डॉक्टर जॉर्ज सैमुअल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हैं। सभी को उल्टी की शिकायत है। इलाज किया जा रहा है।

दून में फूड इंस्पेक्टर ने पुलिस को दी तहरीर
फूड इंस्पेक्टर की तरफ से पुलिस को तहरीर भी दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 22 दुकानों को सील किया। फिलहाल दुकानदारों से पूछताछ भी की जा रही है। इसके अलावा देहरादून पुलिस की एक टीम सहारनपुर भी गई है। बताया जा रहा है कि देहरादून में कुट्टू का आटा सहारनपुर से ही सप्लाई हुई था।
देहरादून में कुट्टू के आटे से बीमार हुए लोगों की देखभाल और इलाज के लिए देहरादून जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार को राजकीय दून मेडिकल कालेज की जिम्मेदारी दी। वहीं एसडीएम कुमकुम जोशी को कोरोनेशन अस्पताल की जिम्मेदारी दी है। एसडीएम हर गिरि को महंत इंद्रेश अस्पताल की जिम्मेदारी दी। इन तीनों ही हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती कराया गया है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this