सहारनपुर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम, कूट्टू का आटा बनाने वाली फैक्ट्री सील करने की तैयारी

सहारनपुर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम, कूट्टू का आटा बनाने वाली फैक्ट्री सील करने की तैयारी

प्रदेश की देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी है।. पुलिस और प्रशासन की कई टीमों ने उन जगहों पर छापेमारी की। जहां से कुट्टू के आटे की सप्लाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने 22 दुकानों को सीज कर दिया है।

प्रदेश की देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी है।. पुलिस और प्रशासन की कई टीमों ने उन जगहों पर छापेमारी की। जहां से कुट्टू के आटे की सप्लाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने 22 दुकानों को सीज कर दिया है। जहां से कूट्टू के आटे की सप्लाई हुई थी।
देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि सभी लोगों ने रविवार शाम को पहली नवरात्रि पर कुट्टू के आटे के पकवान खाए थे। इससे देर रात या फिर सुबह को उनकी तबीयत खराब हो गई, जिन्हें देहरादून के दो अलग-अलग सरकारी हॉस्पिटलों में भर्ती कराया गया था। मरीजों से बातचीज में इस बात का पता चला कि उन्होंने अलग-अलग जगहों से कुट्टू का आटा खरीदा था। इसी सूचना के आधार सभी टीमों को अलर्ट किया गया।
देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह के मुताबिक जहां-जहां से भी कुट्टू का आटा खरीदा गया और सप्लाई हुई, वहां पर पुलिस व प्रशासन की टीमों ने छापेमारी की है। पुलिस की जांच में करीब 22 जगह ऐसे मिली हैं, जहां से कुट्टू का आटा खरीदा गया था, उन जगहों को सील कर दिया गया। इसके अलावा कुट्टू के आटे को जब्त कर दिया गया है। ताकि आगे किसी की तबीयत खराब न हो सके।
इस मामले में पुलिस टीम को सहारनपुर भेजा गया है, जो मौके पर पहुंच भी गई है। सहारनपुर में जहां-जहां से भी कुट्टू के आटे की सप्लाई हुई है, वहां पर कार्रवाई की जा रही है। सहारनपुर से जिला प्रशासन और पुलिस को भी जानकारी मुहैया करा दी गई है। इसलिए जिस फैक्ट्री में में कुट्टू का आटा तैयार हुआ है, उस फैक्ट्री को सील करने की तैयारी की जा रही है।
साथ ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में फूड इंस्पेक्टर की तरफ से भी मुकदमा दर्ज करने की तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें मुकदमा दर्ज करके ऐसे मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस की तरफ से की जा रही है। देहरादून एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक हॉस्पिटल में भर्ती सभी मरीज अभी नॉर्मल हैं। इसके अलावा कुट्टू का आटा बेचने वाले दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this