नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, पहली वाणिज्यिक उड़ान के साथ शुरू हुआ संचालन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, पहली वाणिज्यिक उड़ान के साथ शुरू हुआ संचालन

उत्तर प्रदेश और देश के विमानन क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। लंबे इंतजार के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया। पहली उड़ान के साथ ही जेवर ने देश के विमानन मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक नया इतिहास रच दिया। एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों को हवाई संपर्क की नई सुविधा प्राप्त हुई है।

सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने बेंगलुरु जाने वाली पहली वाणिज्यिक उड़ान को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, एयरपोर्ट प्रबंधन और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

नोएडा एयरपोर्ट पर सबसे पहले इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-2278 ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरकर सुबह 7:55 बजे लैंडिंग की। विमान के रनवे पर पहुंचते ही उसे पारंपरिक वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया। एयरपोर्ट के इतिहास की इस पहली लैंडिंग का यात्रियों और अधिकारियों ने तालियों के साथ स्वागत किया। विमान में मौजूद यात्रियों ने भी इस विशेष अवसर का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की।

पहली लैंडिंग के कुछ ही देर बाद सुबह 8:35 बजे नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान रवाना हुई। विमान के उड़ान भरते ही एयरपोर्ट संचालन के नए अध्याय की औपचारिक शुरुआत हो गई। इसके साथ ही नोएडा एयरपोर्ट देश के प्रमुख हवाई अड्डों की सूची में शामिल हो गया।

इस ऐतिहासिक अवसर को और अधिक यादगार बनाने के लिए एयरपोर्ट निर्माण के लिए भूमि देने वाले 172 किसानों को भी विशेष सम्मान दिया गया। किसानों, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों समेत कुल 186 लोगों को लेकर एक विशेष विमान सुबह साढ़े आठ बजे लखनऊ के लिए रवाना हुआ। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से संवाद किया और एयरपोर्ट परियोजना में उनके योगदान की सराहना की।

नोएडा एयरपोर्ट से पहले दिन इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और अमृतसर के लिए संचालित की गईं। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार मंगलवार से अकासा एयर भी नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए अपनी सेवाएं शुरू करेगी, जिससे यात्रियों को और अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

पहले ही दिन एयरपोर्ट से यात्रियों की अच्छी संख्या देखने को मिली। कुल 798 यात्रियों ने नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा की। बेंगलुरु जाने वाली पहली उड़ान में 161 यात्री सवार थे, जबकि हैदराबाद के लिए 159 और अमृतसर के लिए 110 यात्रियों ने उड़ान भरी। वहीं, लखनऊ से आने वाली पहली फ्लाइट में 182 यात्री पहुंचे। इसके अतिरिक्त विशेष विमान से 186 लोग लखनऊ गए।

लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक पहचान बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां जेवर की ओर आकर्षित हो रही हैं और यहां निवेश करने की इच्छुक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब “कुबेर” भी जेवर आना चाहते हैं, जो इस क्षेत्र की बढ़ती आर्थिक संभावनाओं का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जेवर एयरपोर्ट भारत का पहला ऐसा हवाई अड्डा बनने जा रहा है, जहां कार्गो और एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) सुविधाओं का बड़ा केंद्र विकसित होगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से न केवल हवाई यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन विकास को भी नया आयाम मिलेगा। पहली उड़ान के साथ शुरू हुई यह यात्रा आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश को देश के सबसे बड़े विमानन केंद्रों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this