Home उत्तराखंड न्यूज़ चुनाव के आखिरी दिन दिग्गजों ने झोंकी ताकत मोदी, योगी, शाह, राजनाथ की रैलियां
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

चुनाव के आखिरी दिन दिग्गजों ने झोंकी ताकत मोदी, योगी, शाह, राजनाथ की रैलियां

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने प्रचार में अपनी ताकत को झोंक दी। आज बीजेपी की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक नेताओं ने राज्य के अनेक हिस्सों में चुनाव रैलियां की और यहां के मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने प्रचार में अपनी ताकत को झोंक दी। आज बीजेपी की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक नेताओं ने राज्य के अनेक हिस्सों में चुनाव रैलियां की और यहां के मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया है।

आज रूद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित किया, उन्होंने यहां के देवी देवताओं को याद करते हुए अपने भाषण की शुरूआत की और जमकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने मां पूर्णागिरी देवी, चैती देवी मोडेश्वर महादेव और पंच मंदिर को ऋद्धा पूर्वक नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है आप लोगों से अपील की कि आपको कांग्रेस के झूठ और फरेब का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार तुष्टिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश के लोगों ने नकार दिया है। एक बार जिस राज्य के लोगों ने कांग्रेस को निकाल दिया है वहां फिर दोबारा घुसने नहीं दिया है। उत्तराखंड के लोगों के पास भी ऐसा करने का अवसर है और मुझे आशा है कि यहां के लोग कांग्रेस को दोबारा यहां घुसने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने बोला कि अटल जी ने उत्तराखंड बनाया और उसके बाद उन्होंने रूद्रपुर को औद्योगिक क्षेत्र बनाया।

चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी में सभा को संबोधित किया। उसके बाद देहरादून जिले की रायपुर और सहसुपर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम को हरिद्वार में गंगा पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागेश्वर के कपकाकोट में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष दर्जा दिया था। लेकिन जब कांग्रेस राज्य और केंद्र में सत्ता में आई, तो उसने राज्य को विशेष दर्जा से वंचित कर दिया था। लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में आए, तो उन्होंने पहले वाली स्थिति फिर बहाल कर दी। यह सब बताता है कि हम बीजेपी उत्तराखंड के प्रति कितनी संवेदशील है।

एक दिन पहले राजनाथ सिंह ने घनसाली, गजा और गौचर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं बीजेपी सरकार में ही सुरक्षित है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के सर्वाधिक लोग देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं, लेकिन सेना की ओर आतंकवाद पर की जानी वाले कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष दल सबूत मांगते हैं।

आज उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टिहरी और कोटद्वार में दो रैलियां की। उनकी रैलियों में लोगों की भारी भीड़ उमडी। उन्होंने यहां आये लोगों से अपील की कि वह बीजेपी के उम्मीदवारों को जितायें जिससे कि यहां पर विकास का काम अच्छी तरह से चलता रहे। उन्होंने कहा कि अगर यहां पर बीजेपी की सरकार नहीं आई तो यहां का विकास रूक जायेगा और पहले की तरह हमारा उत्तराखंड कई वर्ष पीछे चला जायेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारें आती जाती है और हमारे लिए सबसे पहले देश होना चाहिए। हम सबसे पहले राष्ट्र धर्म को मानते हैं। मैंने कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र देखा है। कांग्रेस उत्तराखंड में मुस्लिम विश्व विद्यालय बनायेगी, चार धाम के लिए काम करती तो उससे सबको अच्छा लगता।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और इस भूमि ने अनेक वीरों ने जन्म लिया है। अभी हाल ही हमने उत्तराखंड के सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को खोया है। जनरल रावत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए हमेशा देश पहले होता था बाद में परिवार होता था। वह देश की सेवा के लिए कई साल तक अपने परिवार से दूर रहते थे। यही एक सच्चा सैनिक होता है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सियासी घमासान के बीच जन मुद्दे रहे पीछे, आठ घंटे चार मिनट चली कार्यवाही

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में...

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...