लद्दाख बॉर्डर पर चीन के साथ कैसी टेंशन? आर्मी चीफ बोले- आश्वस्त रहें, सब कुछ नियंत्रण में

लद्दाख बॉर्डर पर चीन के साथ कैसी टेंशन? आर्मी चीफ बोले- आश्वस्त रहें, सब कुछ नियंत्रण में

लद्दाख में चीन के सैनिकों की हरकत के बाद तनाव बढ़े एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। एक दिन पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टॉप सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की थी। आज आर्मी चीफ ने हालात के बारे में देश को अवगत कराया है।

बॉर्डर पर चीनी सैनिकों के साथ बढ़े तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है। भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने कहा, ‘मैं हर शख्स को आश्वस्त करना चाहता हूं कि चीन के साथ लगती हमारी सीमाओं पर हालात नियंत्रण में हैं।’

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कमांडर रैंक के बीच बातचीत और कोर कमांडर स्तर की वार्ता हुई हैं। जनरल नरवणे ने कहा, ‘वार्ता के परिणामस्वरूप काफी डिसइंगेजमेंट हुआ है और हमें आशा है कि लगातार वार्ता के जरिए- जो चल रही है, सभी मतभेदों को सुलझा लिया जाएगा।’ उन्होंने आखिर में एक बार फिर कहा कि सब कुछ नियंत्रण में है।

पढ़ें- सेना को मिले 333 अधिकारी, बाहरी खतरों पर आर्मी चीफ का संदेश

इससे पहले भारतीय सेना में शामिल होने वाले युवा अधिकारियों से आर्मी चीफ ने कहा कि कोई अकेले विजयी नहीं होता है, टीम जंग जीतती है। इस मुश्किल समय में हमारे देश की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण मिलिट्री लीडर्स की क्षमता पर निर्भर करती है। आप पर देशवासियों को भरोसा है और उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके पास बाहरी खतरों से निपटने की चुनौती तो है ही, साथ ही देश के भीतर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने वालों को भी रोकना है।

उन्होंने कहा कि जब देश बाहरी और आंतरिक खतरों से सुरक्षित रहता है तभी खुशहाल होता है और नागरिक सुरक्षित रहते हैं। इसके लिए आपको टैक्टिकल और ऑपरेशनल डोमेन में फैसले लेने होंगे। ऐसे में आपको अपनी शपथ याद रखनी होगी, जो आपने ली है। उन्होंने आगे कहा कि हम जो भी करते हैं वह अपने देशवासियों की भलाई के लिए करते हैं। हम ऐसी सेना हैं जो लोगों के लिए है।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this