Home उत्तराखंड न्यूज़ देशभक्ति के रंग में रंगा पौड़ी, तिरंगे के साथ गूंजे भारत माता की जय के जयकारे
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वालसरोकारस्पेशल

देशभक्ति के रंग में रंगा पौड़ी, तिरंगे के साथ गूंजे भारत माता की जय के जयकारे

पौड़ी, 10 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सोमवार को पौड़ी शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले विद्यार्थियों के जोश से पूरा पौड़ी शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से शहर का वातावरण गूंज उठा।

 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ डीएवी इंटर कॉलेज से हुआ। यहां से यात्रा माल रोड, बस स्टेशन होते हुए धारा रोड पहुंची और इसके बाद रामलीला मैदान में पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर अनुशासनबद्ध तरीके से यात्रा में शामिल हुए। विद्यार्थियों के उत्साह और देशभक्ति से लोगों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। यात्रा के मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंजते रहे। विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी के कारण तिरंगा यात्रा का स्वरूप बेहद भव्य और आकर्षक नजर आया। यात्रा ने आम लोगों को भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसमें देश का गौरव, त्याग, संघर्ष और वीरता की भावना समाहित है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

डॉ. रावत ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन समाज को एकता के सूत्र में बांधने के साथ ही युवा पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड पाबौ में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए लोगों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। क्षेत्र में भी देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने अभियान को सफल बनाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, पूर्व विधायक मुकेश कोली, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना, तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी, खंड शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श, खेल समन्वयक योगम्बर नेगी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, सूचना देने वालों को मिलेगा 2.40 लाख रुपये तक इनाम

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब कार्रवाई...

सहकारिता से मजबूत होंगे गांव, समृद्ध होगा उत्तराखंड: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सहकारिता उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...