Home देश-विदेश संसद में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का जिक्र कर भावुक हो गए प्रधानमंत्री मोदी
देश-विदेश

संसद में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का जिक्र कर भावुक हो गए प्रधानमंत्री मोदी

राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने एक घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को सैल्यूट किया। उन्होंने एक आतंकी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि तत्कालीन सीएम आजाद ने मुझे फोन किया था और अपने परिवार के सदस्य की तरह चिंता की। एक मित्र के रूप में गुलाम नबी जी का मैं घटनाओं और अनुभव के आधार पर आदर करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का जिक्र कर भावुक हो उठे। उन्होंने एक घटना को याद करते हुए आजाद को संसद में ही सैल्यूट किया। उन्होंने बताया कि गुलाम नबी जी जब मुख्यमंत्री थे, तो मैं भी एक राज्य का मुख्यमंत्री था। हमारी बहुत गहरी निकटता रही। एक बार गुजरात के कुछ यात्रियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, 8 लोग उसमें मारे गए। सबसे पहले गुलाम नबी जी का मुझे फोन आया। उनके आंसू रुक नहीं रहे थे।

पीएम ने कहा कि उस समय प्रणव मुखर्जी जी रक्षा मंत्री थे। मैंने उनसे कहा कि अगर शवों को लाने के लिए सेना का हवाई जहाज मिल जाए तो उन्होंने कहा कि चिंता मत करिए मैं करता हूं व्यवस्था। लेकिन गुलाम नबी जी उस रात को एयरपोर्ट पर थे, उन्होंने मुझे फोन किया और जैसे अपने परिवार के सदस्य की चिंता करें, वैसी चिंता वो कर रहे थे।

इतना कहकर पीएम मोदी का गला भर आया, वह अपना संबोधन बीच में ही रोक दिए। उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। उन्होंने आजाद को सैल्यूट कर उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। पीएम की आंखों में आंसू देख आजाद भी भावुक हो गए। उन्होंने हाथ जोड़कर पीएम को धन्यवाद किया।

पीएम ने कहा कि श्रीमान गुलाम नबी आजाद जी, श्रीमान शमशेर सिंह जी, मीर मोहम्मद फैयाज जी, नादिर अहमद जी मैं आप चारों महानुभावों को इस सदन की शोभा बढ़ाने के लिए, आपके अनुभव, आपके ज्ञान का सदन को और देश को लाभ देने के लिए और आपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान के लिए आपके योगदान का धन्यवाद करता हूं। इन चारों सदस्यों का राज्यसभा में कार्यकाल पूरा हो रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...