Home देश-विदेश चीन से टेंशन के बीच अचानक लेह पहुंचे पीएम मोदी, CDS रावत भी रहे साथ
देश-विदेश

चीन से टेंशन के बीच अचानक लेह पहुंचे पीएम मोदी, CDS रावत भी रहे साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अचानक लेह पहुंच गए हैं। उनके इस दौरे के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी थी। तड़के पहुंचने के बाद उन्हें गलवान घाटी के घटनाक्रम से लेकर आज तक के बॉर्डर हालात के बारे में जानकारी दी जा रही है।

बॉर्डर पर चीन के साथ बढ़े तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अचानक लेह पहुंच गए। इससे पहले कहा जा रहा था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लेह जा सकते हैं लेकिन कुछ घंटे पहले उनका दौरा टल गया। आज सुबह होते ही पीएम जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए चीन बॉर्डर पहुंच गए। मोदी के इस सरप्राइज में चीन के लिए बड़ा संदेश है कि उसकी हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरा भारत अपने जवानों के साथ डटकर खड़ा है।

पीएम मोदी के साथ इस दौरे पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ एमएम नरवणे भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी लेह अस्पताल भी जाएंगे जहां वह 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल जवानों से भी मिलेंगे।

 

लद्दाख में नीमू नामक जगह पर वह सबसे पहले गए। यहां मोदी ने आर्मी, एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों से बात की है। यह बॉर्डर की फॉरवर्ड लोकेशन है। आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून को मन की बात में ही चीन को दो टूक संदेश दे दिया था कि भारत की जमीन पर आंख उठाकर देखनेवालों को करारा जवाब मिला है।

आपको बता दें कि 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। चीन के भी करीब 40 जवान मारे गए लेकिन उसने इसकी घोषणा नहीं की। पीएम मोदी का यूं जवानों के बीच जाना उनका हौसला बढ़ाने वाला कदम है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...