हिल मेल ब्यूरो, देहरादून महाशिवरात्रि पर महादेव की आराधना के साथ ही आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख भी घोषित कर दी गई है। 29 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इसके साथ ही
हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
महाशिवरात्रि पर महादेव की आराधना के साथ ही आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख भी घोषित कर दी गई है। 29 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इसके साथ ही आम लोग भगवान के दर्शन करने लगेंगे। रावल गद्दी परिसर में आचार्यों, बीकेटीसी पदाधिकारियों की मौजूदगी में पंचांग गणना के आधार पर कपाट खोलने की तिथि तय की गई।
बताया गया है कि 25 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर में भैरवनाथ की पूजा की जाएगी। 26 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की यात्रा निकलेगी जो 28 को केदारधाम पहुंचेगी। इसके अगले ही दिन 29 अप्रैल को सुबह 6.10 बजे पूजा-पाठ के साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।
पढ़ें: महाशिवरात्रि पर गूंज रहे उत्तराखंड के शिवालय
आपको बता दें कि पिछले साल 29 अक्टूबर को केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए थे। वहीं, बदरीनाथ मंदिर के कपाट 30 अप्रैल को खुल रहे हैं। यहां भोर में सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट पिछले साल 17 नवंबर को शाम में शीतकाल के लिए बंद किए गए थे।







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *