Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यात्रियों की बस पलटने से कई घायल
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

यात्रियों की बस पलटने से कई घायल

टिहरी। टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर प्राइवेट बस के पलटने से उसमें सवार यात्री घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 32 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नाम तोके के पास हुआ। तेज रफ्तार बस अचानक से पलटी तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 32 लोग सवार थे। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है। इसके अलावा 15 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। एसपी टिहरी जे आर जोशी का कहना है कि दो लोग ही थोड़े घायल हुए हैं, बाकी सभी लोग ठीक हैं।  बताते चलें कि इन दिनों उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा चल रही है। तीर्थयात्री उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने के बाद टिहरी जिले के रास्ते केदारनाथ और बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस बस में सवार तीर्थयात्री भी केदारनाथ के लिए जा रहे थे, तभी टिहरी में ये हादसा हो गया।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक,दो की मौत
रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ में बुधवार को एक बाइक गहरी खाई में जा गिरी। जिस पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ऊखीमठ मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और आपदा राहत टीम ने युवकों को खाई से बाहर निकाला लेकिन दोनों ही युवकों की मौत हो चुकी थी। युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। दुर्घटना का कारण तेज स्पीड बताया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles